Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में सात प्रस्तावों को मंजूरी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक में सात प्रस्तावों को मंजूरी

RNS INDIA NEWS 26/11/2025
rns featured image new

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में महत्वपूर्ण विषयों पर निर्णय लिए गए। बैठक में सात प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जबकि शिक्षा विभाग से जुड़े दो प्रस्तावों को पुनः परीक्षण हेतु स्थगित कर दिया गया। बैठक में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और सौरभ बहुगुणा उपस्थित रहे। बैठक में पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के लेखा-जोखा को विधानसभा के सदन पटल पर रखने की अनुमति प्रदान की गई। अभियोजन संवर्ग ढांचे के पुनर्गठन को मंजूरी देते हुए 46 अतिरिक्त सहायक अभियोजन अधिकारी के पद सृजित किए गए। ऊर्जा विभाग के वित्तीय प्रतिवेदन वर्ष 2022-23 को भी सदन पटल पर प्रस्तुत करने की अनुमति दी गई। राज्य के दुकानों और संस्थानों में कार्यरत महिला कर्मचारियों को रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक की शिफ्ट में कार्य करने की अनुमति सुरक्षा प्रावधानों के साथ देने पर भी सहमति बनी। कैबिनेट ने उत्तराखण्ड दुकान और स्थापन (रोजगार विनियमन और सेवा शर्त) अधिनियम, 2017 में संशोधन के लिए प्रस्तावित अध्यादेश 2025 को मंजूरी दी। देहरादून में प्रस्तावित मेट्रो नियो परियोजना पर भारत सरकार के आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय द्वारा दिए गए सुझावों से भी कैबिनेट को अवगत कराया गया और आगे की दिशा पर मार्गदर्शन लिया गया। मानव-वन्यजीव संघर्ष राहत वितरण निधि नियमावली 2025 में संशोधन को भी मंजूरी मिल गई। बैठक की शुरुआत वरिष्ठ आंदोलनकारी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर हुई। मंत्रिमंडल ने राज्य निर्माण आंदोलन और उत्तराखंड के विकास में उनके योगदान को याद किया। इसके बाद विभिन्न विभागों से आए प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा की गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: करोड़ों की जमीन फर्जी तरीके से बेचने का आरोप
Next: रेफरल मॉनिटरिंग समिति की प्रथम बैठक में जिलाधिकारी ने दिए कड़े निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.