Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शादी का झूठा वादा कर शोषण का आरोप, एक बच्ची भी जन्मी
  • देहरादून

शादी का झूठा वादा कर शोषण का आरोप, एक बच्ची भी जन्मी

RNS INDIA NEWS 24/11/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  एक महिला ने अपने साथी के खिलाफ शोषण और मारपीट का आरोप लगाया है। आरोपी व्यक्ति ने पहले से शादीशुदा होने के बावजूद शादी का झूठा वादा देकर उसके साथ वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाए। दोनों से जन्मी संतान को भी उपेक्षित रखा। रायपुर पुलिस ने महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने खुद को बड़ा बिल्डर बताते हुए महिला और उसके परिवार को झूठे सपने दिखाए थे। उसने दावा किया था कि देहरादून व दिल्ली में उसके कई मकान-फ्लैट हैं और वह शादी के बाद महिला को सुख-सुविधाएं प्रदान करेगा। इन बातों पर विश्वास कर महिला उसके साथ रहने लगी। फरवरी 2021 से दिसंबर 2022 तक दोनों कैनाल रोड स्थित किराए के मकान में रहे। इस दौरान दिसंबर 2022 में एक पुत्री का जन्म भी हुआ। बच्ची के जन्म के बाद आरोपी का व्यवहार बदल गया। उसने महिला और बच्ची को मायके छोड़ दिया। बाद में अलग-अलग स्थानों (विष्णुपुरम सहस्त्रधारा रोड, नवादा हाई सोसाइटी मोथरोवाला और नेहरूग्राम) में किराए के मकानों में रखा। आरोप है कि वह शराब पीकर मारपीट करता था, गाली-गलौज करता था और कई-कई दिन तक घर से गायब रहता था। किराया समय पर न देने के कारण बार-बार मकान खाली कराना पड़ता था। महिला को बाद में पता चला कि आरोपी पहले से ही शादीशुदा है और उसकी पत्नी हरिद्वार जिले के रूड़की क्षेत्र की निवासी है। उसने आरोप लगाया कि आरोपी ने जानबूझकर पहले की शादी छुपाई और धोखे से उसे वर्षों तक अपने साथ रखा। तंग आकर महिला अपनी बच्ची के साथ मायके लौट आई। उसने आशंका जताई कि आरोपी उसके और बच्ची के साथ कोई संगीन वारदात कर सकता है, क्योंकि पहले भी झगड़े के दौरान ऐसी धमकियां दे चुका है। एसओ रायपुर गिरीश नेगी ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अधिकतर निजी स्कूल रहे बंद, सरकारी में भी कम उपस्थिति
Next: राशिफल 25 नवंबर

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.