Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • टैक्सी कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक को आई गंभीर चोटें
  • देहरादून

टैक्सी कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक को आई गंभीर चोटें

RNS INDIA NEWS 24/11/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। मसूरी में मुसानिक लॉज बस स्टैंड से पहले एक टैक्सी अचानक अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग से लिंक मार्ग पर जा गिरी। घटना में टैक्सी चालक को गंभीर चोटें आईं हैं। घायल को अस्पताल में उपचार दिलाया गया है। घटना सोमवार की सुबह करीब 8:45 की है। चालक किंग रेट से मेसानिक लॉज बस स्टैंड की ओर आ रहा था। बस स्टैंड से पहले टैक्सी अचानक अनियंत्रित होकर मुख्य मार्ग से लिंक मार्ग पर जा गिरी, जिसमें टैक्सी चालक राजवीर सिंह 20 पुत्र नारायण सिंह पंवार निवासी ग्राम सभा बिच्छू थाना थत्यूड गंभीर रूप से घायल हो गया। मसूरी प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल पहुंचाया गया। उसका उपचार चल रहा हैl बताया कि चालक को नींद की झपकी आ गई थी जिससे हादसा हो गया। घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। घटना के बाद चीता मोबाइल यूनिट और मसूरी कोतवाली पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया और कार को हटाने की प्रक्रिया शुरू की। साथ ही पुलिस द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि हादसे के सही कारणों का पता लगाया जा सके।
स्थानीय निवास मोहन का कहना है कि मसूरी में लगातार बढ़ते वाहन दबाव और संकरे मोड़ों के कारण इस तरह की दुर्घटनाएं अक्सर देखने को मिल रही हैं। बताया कि इससे पहले भी यहां पर एक रोडवेज की बस और दो छोटे वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं । लोक निर्माण विभाग द्वारा उक्त स्थान पर मजबूत क्रॉस बैरियर नहीं लगाया गया जिससे सोमवार को भी हादसा हो गया है। निवासियों ने उक्त स्थान पर मजबूत क्रॉस बैरियर लगाने की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बेकाबू कार की चपेट में आए स्कूटर सवार दपंति, पति की मौत
Next: कोटी में वन कर्मियों की निगरानी में घास काट रहीं महिलाएं

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
  • शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, जताई संवेदना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.