Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड के जवान पवन ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में जीता रजत पदक
  • देहरादून

उत्तराखंड के जवान पवन ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में जीता रजत पदक

RNS INDIA NEWS 21/11/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड निवासी सेना के जवान पवन बर्तवाल ने वर्ल्ड बॉक्सिंग कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता है। पवन इस चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले एकमात्र खिलाड़ी थे। पवन के कोच ललित कुंवर ने बताया कि 14 से 20 नवंबर तक नोएडा में प्रतियोगिता हुई। पूरी प्रतियोगिता में पवन ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया, लेकिन फाइनल में उन्हें हार मिली और रजत पदक से संतोष करना पड़ा। उन्होंने बताया कि पवन रुद्रप्रयाग जिले के सेतेराखाल के स्यूपुरी गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने 2021 में सर्विसेज टीम में हिस्सा लिया, तीन साल तक सर्विसेज विजेता रहा। पवन ने 2024 और 2025 में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया। इसके बाद 24 में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में पहली बार हिस्सा लिया, यह प्रतियोगिता कजाकिस्तान में हुई थी। उसके बाद 25 में थाइलैंड ओपन अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगता में परिभाग किया था। पवन की मुक्केबाजी की शुरुआत 2010 में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स हॉस्टल, देहरादून से हुई। पवन ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच ललित कुंवर को दिया है। कुंवर ने उन्हें 2010 से 2017 तक प्रशिक्षण दिया। 2017 में पवन भारतीय सेना में भर्ती हो गए थे। वो राजस्थान में तैनात हैं। वर्तमान में वो पूणे में आर्मी कैंप में प्रशिक्षण ले रहे हैं। पवन को उत्तराखंड मुक्केबाजी संघ के महासचिव गोपाल सिंह खोलिया, मुक्केबाजी ऑफिशियल मुखर्जी निर्माण, नवीन टम्टा, खेल विभाग के सहायक निदेशक संजीव पौड़ी, जोगिंदर सौन, धर्मेंद्र बोरा, जोगिंदर बोरा ने उन्हें बधाई दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शीतलहर का असर तेज, डॉक्टरों ने कहा-जरूरी है बचाव और सही खान-पान
Next: सतपुली में व्यापारियों ने किया ट्रेड लाइसेंस का विरोध

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

खत द्वार में धूमधाम से मनाया गया लोकपर्व जात्रा

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
  • हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.