Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पुलिस और एसओजी ने पकड़ा नशीली दवा का गोदाम
  • ऊधम सिंह नगर

पुलिस और एसओजी ने पकड़ा नशीली दवा का गोदाम

RNS INDIA NEWS 19/11/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने एक नशीली दवाइयों का गोदाम पकड़ा है। पुलिस ने नशीली दवाइयों का कारोबार करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया है।बीते 18 नवंबरको एसआई हेम चन्द्र तिवारी हे.कां. प्रमोद, चौकी प्रभारी बांसफोड़ान एसआई मनोज सिह धौनी व एसओजी प्रभारी सुनील सुतेड़ी, हे.कां. दीपक कुमार व कां. हरीश के साथ टांडा चौकी से पैदल-पैदल टांडा तिराहे से होते हुए अलीगंज रोड से टेलीफोन एक्सचेंज के सामने से टांडा बाग की तरफ जाने वाली सड़क पर गयेl जब वे हीना ब्यूटी पार्लर के पास पहुंचे तो एक व्यक्ति सफेद रंग की स्कूटी से उनकी तरफ आ रहा था जो पुलिसकर्मियों को देखकर अचानक वापस जाने लगा तथा हड़बड़ाहट में स्कूटी सहित नीचे गिर गया। स्कूटी से गत्ते की पेटी भी नीचे गिर गयी। एसआई तिवारी ने बताया कि शक होने पर पलिसकर्मियों ने उसे रोककर उक्त व्यक्ति से नाम पता पूछते हुए वापस मोड़ने का कारण पूछा तो उसने अपना नाम दीपक ठाकुर (24 वर्ष) पुत्र कृष्णपाल सिंह निवासी ग्राम शक्तिखेड़ा, थाना भगतपुर (उ.प्र.) बताया। स्कूटी में रखी गत्ते की पेटियों के संबंध में पूछा तो उसने बताया कि इसमें कफ सिरफ हैं, जिनको वह अपने मेडिकल स्टोर में ले जा रहा है। मेडिकल स्टोर के संबंध में पूछा तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने और रिपुल चौहान निवासी कविनगर, काशीपुर ने गोदाम किराये में लिया है, इस गोदाम के अंदर उन्होंने दवाइयों की पेटियां रखी हैं, उन दवाइयों को वे दोनों बाजार में व अन्य जगह पर डिमांड में बेचने जाते हैं। इसके बाद पुलिस ने इसकी सूचना औषधि निरीक्षक उधम सिंह नगर निधि शर्मा को दी जिसके बाद औषधि निरीक्षक निधि शर्मा और शुभम कोटनाला मौके पर पहुंचे। इसके बाद गोदाम के शटर पर लगे दोनों तालों को मकान मालिक व पलिसकर्मियों द्वारा तोड़ा गया। गोदाम के अन्दर व दीपक के पास से कुल मिलाकर 5000 इंजेक्शन व तथा 326 कफ सिरप बरामद हुए। जिसके आधार पर दीपक ठाकुर के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 21, 22, 60, 8 के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर उसकी स्कूटी को सीज कर दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांडा पॉलीटैक्निक के सभी छात्रों को मिली कंपनी में प्लेसमैंट
Next: कैंटर की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.