Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कुंभ की एसओपी के विरोध में गंगा सभा
  • हरिद्वार

कुंभ की एसओपी के विरोध में गंगा सभा

RNS INDIA NEWS 10/02/2021
default featured image

हरिद्वार। हरिद्वार कुंभ को लेकर जारी एसओपी के बाद श्रीगंगा सभा की ओर से प्रेस वार्ता कर आरोप लगाया गया कि एसओपी को लेकर सभी में संशय बना हुआ है। कब से एसओपी लागू होगी इस बात का कहीं जिक्र नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि पूरे कुंभ मेले में एक सी एसओपी जारी नहीं की जा सकती। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि पूरे मेले में एक जैसी एसओपी जारी होने का श्री गंगा सभा विरोध करेगी। बुधवार को हरकी पैड़ी पर पत्रकार वार्ता करते हुए श्री गंगा सभा के महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने कहा कि मंगलवार रात उत्तराखंड शासन की ओर से पूरे कुंभ मेले के लिए एसओपी जारी की गई है। उन्होंने कहा कि यह एसओपी कब से लागू होगी, इस बात का जिक्र नहीं किया गया है। केवल यह लिखा गया है कि यह कुंभ मेला में लागू रहेगी। उन्होंने कहा कि तकनीकी रूप से कुंभ मेला अभी तक शुरू नहीं हुआ है, क्योंकि शासन की ओर से कुंभ मेले का नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। जबकि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार 1 जनवरी से कुंभ की शुरुआत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सब चाहते हैं कि कुंभ दिव्य और भव्य हो। श्रद्धालुओं को अधिक परेशान ना किया जा सके। महामंत्री ने कहा कि एक ओर शासन खुद मान रहा है कि शाही स्नान और पर्व स्नान में अधिक भीड़ होगी, लेकिन अन्य दिनों में भीड़ कम रहेगी। उन्होंने कहा कि सभी दिनों में यदि आरटीपीसीआर नेगेटिव रिपोर्ट लाने की अनिवार्यता लागू की जाती है तो श्री गंगा सभा इसका विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार को एक बार एसओपी जारी करने से पहले सभी लोगों से बातचीत करनी चाहिए थी। उसी के आधार पर एसओपी जारी की जानी चाहिए थी। श्रीगंगा सभा के अध्यक्ष प्रदीप झा का कहना है कि सरकार को किसान आंदोलन में भीड़ नहीं दिखाई दे रही है। बिहार चुनाव के नाम पर बड़ी-बड़ी जनसभाएं हो रही हैं। लेकिन धर्म के नाम पर कुंभ मेले का गला घोटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि एसओपी को लेकर सरकार को पुनर्विचार करना चाहिए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पार्लर संचालिका से मेकअप बुकिंग के नाम पर 10 हजार की ठगी
Next: उत्तराखंड की हरसंभव मदद के लिए तैयार यूपी सरकार : राणा

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

कॉलोनी काटने और साझेदारी का झांसा देकर 66.70 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

सिडकुल क्षेत्र में मोबाइल झपटने वाले तीन युवक गिरफ्तार, 6 मोबाइल बरामद

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा ही राजनीति का सबसे सशक्त माध्यम : कोश्यारी
  • गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में हुई साल की तीसरी बर्फबारी
  • स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने रैली निकाली और प्रदर्शन किया
  • सकल हिंदू एकता मंच की ओर से विराट हिंदू सम्मेलन आयोजित
  • भूखंडों का स्वामित्व दर्ज कराने के लिए प्रशासन ने बढ़ाई 15 दिन की समय सीमा
  • जी रामजी योजना विकसित भारत की अवधारणा के लिए सराहनीय निर्णय : रेखा आर्या

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.