Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सिंचाई विभाग की जमीन पर खड़ा कर दिया कूड़ाघर
  • हरिद्वार

सिंचाई विभाग की जमीन पर खड़ा कर दिया कूड़ाघर

RNS INDIA NEWS 18/11/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग की खाली पड़ी भूमि को कुछ लोगों ने कूड़ाघर में बदल दिया है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सिंचाई विभाग के कर्मचारियों के मना करने के बावजूद सफाई ठेकेदार लगातार यहां कूड़ा फेंक रहा है। स्थिति बिगड़ने पर विभाग अब ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में जुट गया है। बहादराबाद से सलेमपुर जाने वाले दुपहिया मार्ग पर पुराने न्याय बिजलीघर के पास स्थित इस खाली जमीन पर आसपास के इलाकों का कूड़ा-कचरा डाला जा रहा है। राहगीरों ने बताया कि कूड़े के अंबार के कारण रास्ते से निकलना मुश्किल हो गया है। तेज दुर्गंध के चलते आंख और गले में जलन की समस्या बढ़ रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार कई बार कूड़े में आग भी लगा देता है, जिससे उठने वाला धुआं वातावरण को गंभीर रूप से प्रदूषित कर रहा है और लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन गया है। इस मार्ग से सलेमपुर और दादूपुर के सैकड़ों लोग रोजाना आवागमन करते हैं। कई स्कूली बच्चे भी इसी रास्ते से बहादराबाद पैदल आते-जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बढ़ती बदबू और धुएं के कारण बच्चों को सबसे अधिक दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। ग्रामीण राव अबरार, नसीम अहमद, असलम, मोबीन, शहजाद, मोहसिन, अफजाल, शहीद अहमद, मुन्ना, संदीप, मोहित, आशीष, मनोज, माजिद आदि ने सिंचाई विभाग की भूमि पर अवैध रूप से कूड़ा फेंकने वाले ठेकेदार के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर होंगे। सिंचाई विभाग उप्र के अधिशासी अभियंता विकास त्यागी ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में नहीं था। वह जल्द मौके का निरीक्षण कर संबंधित ठेकेदार पर जुर्माने की कार्रवाई करेंगे और विभाग की भूमि से कूड़ा हटवाया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पूर्व विधायक चैंपियन के बेटे के तीन असलहा लाइसेंस निलंबित
Next: बहू से अवैध संबंध छिपाने के लिए पिता ने की बेटे की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.