Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • दुष्कर्म के दोषी युवक को 20 साल की सजा
  • हरिद्वार

दुष्कर्म के दोषी युवक को 20 साल की सजा

RNS INDIA NEWS 17/11/2025
default featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।  आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में अपर जिला जज एफटीएस कोर्ट न्यायाधीश रमेश सिंह ने आरोपी युवक को दोषी करार दिया है। कोर्ट ने दोषी युवक को 20 वर्ष कठोर कारावास और दो लाख 25 हजार रुपये के अर्थदंड की सजा भी सुनाई है। शासकीय अधिवक्ता भूपेंद्र चौहान ने बताया कि 22 अप्रैल 2023 को मंगलौर क्षेत्र में एक आठ वर्षीय बच्ची अपने भाई और मामू के साथ मेला देखने घर से गई थी। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर शिकायतकर्ता पिता ने बच्ची के मामू को फोन कर बच्ची के बारे में पूछा। जिस पर मामू ने कहा कि मैंने आपके दोनों बच्चों को घर भिजवा दिया था। उसी रात करीब 11 बजे पीड़ित बच्ची जंगल में बदहवाश हालत में परिजनों को मिली थी। पीड़ित बच्ची ने अपने परिजनों को बताया कि आरोपी अयाज उसे मेले से उठाकर जंगल में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही, किसी को बताने पर आरोपी जान से मारने की धमकी दी थी। पीड़ित बच्ची के शिकायतकर्ता परिजनों ने आरोपी अय्याज पुत्र जव्वाद, निवासी मोहल्ला कटहड़ा मंगलौर के विरुद्ध संबधित धाराओं में केस दर्ज कराया था। पीड़ित बच्ची ने अपने परिजनों और पुलिस को सारी आपबीती बताई थी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। सरकारी पक्ष ने साक्ष्य में 10 गवाह पेश किए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसएसजे परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण का विधिक साक्षरता शिविर आयोजित
Next: राशिफल 18 नवंबर

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

होटल में एनआरआई महिला की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

आयोग ने छह परीक्षाओं का अपडेट परीक्षा कैलेंडर जारी किया

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज
  • होटल में एनआरआई महिला की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.