Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत महिला सम्मेलन आयोजित
  • अल्मोड़ा

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत महिला सम्मेलन आयोजित

RNS INDIA NEWS 16/11/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत जिला पंचायत सभागार अल्मोड़ा में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें स्वदेशी उत्पादों के उपयोग, महिलाओं की आर्थिक भागीदारी और स्वयं सहायता समूहों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मुख्य अतिथि कोऑपरेटिव बैंक के निवर्तमान अध्यक्ष ललित लटवाल ने कहा कि पहाड़ी उत्पाद हमारी पहचान हैं, इसलिए इन्हें केवल प्रशंसा तक सीमित न रखकर दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पाद, गो-पालन और स्वरोजगार से जुड़कर महिलाएँ आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूती दे रही हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष लीला बोरा ने की। विशिष्ट अतिथियों में जिला पंचायत अध्यक्ष हेमा गैड़ा, महापौर अजय वर्मा, जिला अध्यक्ष महेश नयाल, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। जिला अध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि महिलाएँ स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से अपने परिवार और समाज को आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। वक्ताओं ने कहा कि ‘हर घर स्वदेशी, घर-घर स्वदेशी’ की भावना को अपनाकर ही विकसित भारत का लक्ष्य साकार किया जा सकता है। कार्यक्रम में आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार के क्षेत्र में सराहनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया गया। संचालन भावना मल्होत्रा ने किया। कार्यक्रम में मनीष जोशी, डॉ. वसुधा पंत, संजय बिष्ट, रेखा आर्या, मनोज जोशी, कमला भट्ट, इंद्रा बिष्ट, तारा नयाल, कैलाश गुरुरानी, दिनेश मठपाल, नेहा उप्रेती, ममता साह, कमला तिवारी, दीपा बिष्ट, दीपा अधिकारी, आनंद भोज, चंद्र लटवाल, ममता खत्री, मीना नेगी, कविता वर्मा, कमला जोशी, प्रीति रस्तोगी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देवप्रयाग के टोला गांव में पहली बार पहुंचा वाहन
Next: घर में अवैध शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.