Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • प्रवक्ता के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ किया प्रदर्शन
  • देहरादून

प्रवक्ता के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 12/11/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच ने प्रवक्ता विनोद पंवार के साथ मारपीट करने वाले सभासदों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन कर सीएम आवास कूच किया। अगस्तमुनि में शिक्षक दिवस के दिन प्रवक्ता विनोद पंवार के साथ मारपीट करने वाले सभासदों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने सभी को हाथीबड़कला में आगे जाने से रोक दिया। गांधी पार्क के बाहर एकत्रित कार्यकर्ताओं ने बुधवार को गांधी पार्क के बाहर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास कूच किया। कुछ कार्यकर्ता बैरीकेडिंग लगाकर रोकने पर सड़क पर बैठ गए। लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। मंच के पदाधिकारी दौलत कुंवर ने कहा कि शिक्षक दिवस के दिन अगस्तमुनि में दो सभासदों ने रात दस बजे प्रवक्ता विनोद पंवार को होटल में खाना खाने बुलाया। आरोप लगाया कि उसके बाद मारपीट की। आरोप है कि पुलिस ने दबाव में आकर विनोद पंवार के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। इसके बाद 6 सितंबर को थाने का घेराव करने के बाद मारपीट करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग के मुख्य गेट पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया। दौलत कुंवर ने आरोप लगाया है कि उन्हें पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जेल में डालने की धमकी दी। सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान उत्तराखंड आंदोलनकारी व राष्ट्रीय संयोजक भारत संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच लक्ष्मी शर्मा, बारू निराला, मंच के जिला अध्यक्ष चमोली दिनेश लाल शाह, पीड़ित के चाचा पूर्व रिटायर्ड प्रधानाचार्य दलवीर पंवार, पीड़ित के भाई प्रदीप पंवार, आंदोलनकारी प्रकाश डबराल, केसर कुंवर, अशोक सिंह, हरीश कुमार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रगतिशील कृषक भूपेन्द्र जोशी ‘प्लांट जीनोम सेवियर कृषक पुरस्कार’ से सम्मानित
Next: जिलाध्यक्ष घोषित होते ही कलह शुरू, 11 पार्षदों का कांग्रेस से इस्तीफा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.