Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दून के पर्यटक गाइड से 1.18 लाख रुपये की साइबर ठगी
  • देहरादून

दून के पर्यटक गाइड से 1.18 लाख रुपये की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 12/11/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। ब्रिटिश पर्यटक और मुंबई एयरपोर्ट कर्मचारी बन साइबर ठगों ने दून के पर्यटक गाइड से 1.18 लाख रुपये ठग लिए। मामले में नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने साइबर ठगी धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसओ नेहरू कॉलोनी संजीत कुमार ने बताया कि साइबर ठगी योगेश मिश्रा निवासी अजबपुर, शास्त्रीनगर से हुई। योगेश ने बताया कि बीते जुलाई में उनके मोबाइल पर यूके के नंबर से व्हाट्सएप पर मैसेज आने शुरू हुए। मैसेज करने वाले ने अपना परिचय ब्रिटिश पर्यटक मर्सी डिवाइन रूप में दिया। उसने उत्तराखंड घूमने के लिए सलाह मांगी। ठग ने पर्यटक स्थल जैसे मसूरी, ऋषिकेश आदि का जिक्र कर विश्वास जीत लिया और होटल व कार की व्यवस्था की बात की। योगेश पहले विदेशी पर्यटकों की मदद कर चुके हैं। ऐसे में इनकी मदद को हामी भर दी। चार अगस्त को मैसेज किया कि वह मुंबई एयरपोर्ट पहुंच चुके हैं। ब्रिटेन से लाई अधिक नकदी के कारण कस्टम ड्यूटी, फाइन और टैक्स के रूप में 1.18 लाख 780 रुपये चुकाने पड़े हैं। रो-रोकर मदद मांगी और कहा कि उनके पास भारतीय मुद्रा नहीं है। विश्वास दिलाने के लिए एक महिला ने योगेश के दूसरे नंबर पर कॉल की। जिसने खुद को मुंबई एयरपोर्ट का कर्मचारी बताकर मामले को सही बताया। गलती से विश्वास कर योगेश ने अलग-अलग दिनों में उनके बैंक खाते में यह रकम भेज दी। ठगी के बाद 26-27 अगस्त को ठग ने फिर मैसेज किए कि उन्हें भारत घूमने की अनुमति मिल गई थी, पर नकदी ले जाने की मंजूरी नहीं। उन्होंने वादा किया कि ब्रिटेन से गिफ्ट और योगेश के पैसे का चेक कूरियर से भेज देंगे। दो-तीन दिन बाद मैसेज आया कि चेक भेज दिया गया है। जो अब तक नहीं मिला। तब पीड़ित ने साइबर अपराध थाने में तहरीर दी। वहां जीरो एफआईआर नेहरू कॉलोनी थाने भेजी गई। एसओ संजीत कुमार ने बताया कि शिकायत पर मंगलवार को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आपदा में ग्राउंड जीरो पर काम करने वाले सम्मानित
Next: रोडवेज बस की टक्कर से युवती की मौत, पिता और भाई गंभीर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

धर्मावाला टोल प्लाजा पर मारपीट से भड़के ग्रामीण, पुलिस चौकी का घेराव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.