Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • मुनिकीरेती पुलिस ने 3.16 लाख की शराब पकड़ी
  • टिहरी

मुनिकीरेती पुलिस ने 3.16 लाख की शराब पकड़ी

RNS INDIA NEWS 12/11/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  थाना मुनि की रेती पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए तस्करी कर ले जा रहे लगभग 3.16 लाख लागत की 35 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। मामले में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई सुनिश्चित की गई है। एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की बात भी कही है। पुलिस की मीडीया सेल ने यह जानकारी देते हुए बताया कि एसएसपी आयुष अग्रवाल के नेतृत्व में सीएम धामी के उत्तराखंड को नशामुक्त करने के प्रयासों को लेकर लगातार कार्यवाहियां की जा रही हैं। जिसके तहत थाना मुनिकीरेती पुलिस ने पुलिस चैकिंग के दौरान बीती रात्रि को अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चैकिंग अभियान के दौरान बीती रात्रि को शिवपुरी में चौकी प्रभारी शिवपुरी उपनिरीक्षक विनोद कुमार एवं सीआईयू ढालवाला की संयुक्त टीम ने हैंवल नदी पुल के पास एक सफेद रंग के छोटा हाथी वाहन को बिना चालक के खड़ा पाया गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। वाहन से कुल 35 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। वाहन स्वामी का नाम गायत्री विहार हरिद्वार निवासी इजहार अली पुत्र मुस्ताक अली है। मामले में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फरार वाहन स्वामी को पकड़ने की कार्यवाही तेज कर दी गई है। शराब पकड़ने वालों में पुलिस टीम के एसआई विनोद कुमार, एसआई ओमकांम भूषण, अजय राज, विकास सैनी, सुभाष, आशीष आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जिलाध्यक्ष घोषित होते ही कलह शुरू, 11 पार्षदों का कांग्रेस से इस्तीफा
Next: महिला वॉलीबॉल में पौड़ी विजेता, देहरादून उपविजेता

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.