Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • राज्य में पंचायत उपचुनाव की तिथि घोषित, 20 नवंबर को होगा मतदान
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्य में पंचायत उपचुनाव की तिथि घोषित, 20 नवंबर को होगा मतदान

RNS INDIA NEWS 11/11/2025
rns featured image new

देहरादून (आरएनएस)। राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखंड ने त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों पर उपचुनाव की तिथि घोषित कर दी है। आयोग के अनुसार ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के सभी रिक्त पदों पर उपचुनाव 13 से 22 नवंबर 2025 के बीच संपन्न कराए जाएंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) और जिलाधिकारी ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। उन्होंने सभी निर्वाचन अधिकारियों और सहायक निर्वाचन अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आयोग द्वारा निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार उपचुनाव की सभी तैयारियां समय पर और त्रुटिरहित तरीके से पूरी की जाएं। निर्वाचन के दौरान इन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता प्रभावी रहेगी।

आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि 13 और 14 नवंबर निर्धारित की गई है। 15 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जबकि 16 नवंबर को प्रातः 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया चलेगी। उसी दिन 3 बजे के बाद प्रतीक चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। सभी रिक्त पदों पर मतदान 20 नवंबर को होगा और मतगणना का कार्य 22 नवंबर को संपन्न कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के नामांकन पत्रों की बिक्री, दाखिला, जांच, प्रतीक चिन्ह आवंटन, नाम वापसी और मतगणना की प्रक्रिया संबंधित विकासखंड मुख्यालयों पर होगी। वहीं जिला पंचायत सदस्यों के लिए नामांकन और जांच की प्रक्रिया जिला पंचायत मुख्यालय पर संपन्न होगी, लेकिन मतगणना संबंधित क्षेत्र पंचायत मुख्यालयों पर की जाएगी। चुनाव परिणाम जिला पंचायत मुख्यालय से घोषित किए जाएंगे।

जिला अल्मोड़ा में 8 प्रधानों के तथा 1127 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्यों के 6247 पद रिक्त हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पंचायत उपचुनावों को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय चेतना कार्यक्रम आयोजित
Next: नाबालिक की शादी करवाने पर नौ हिरासत में

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.