Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • नारायणबगड़ में सड़क हादसे में चालक की मौत, दो घायल
  • चमोली

नारायणबगड़ में सड़क हादसे में चालक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 10/11/2025
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)। सोमवार सुबह मींग गधेरा–हंसकोटी–खैनोली मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में जीप गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक युवक को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। राजस्व उपनिरीक्षक गड़कोट रोशन कुमार के अनुसार सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे मींग गधेरे से गड़कोट आ रही जीप गांव के पास लैलाछीना तोक में अनियंत्रित होकर करीब 250 मीटर नीचे जा गिरी। हादसे में चालक प्रकाश सिंह (35 वर्ष) पुत्र बलवीर सिंह, ग्राम गड़कोट की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सवार दर्शन सिंह (36 वर्ष) और उनके छोटे भाई विक्रम सिंह (26 वर्ष) पुत्र पुष्कर सिंह, ग्राम ग्वाड़, गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर स्थिति को देखते हुए विक्रम सिंह को सीएचसी थराली की टीम ने कुलसारी में प्राथमिक उपचार देने के बाद एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा। दर्शन सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद उपजिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग रेफर किया गया है। मृतक चालक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दुखद घटना से गड़कोट और आसपास के गांवों में शोक की लहर है। विधायक भूपालराम टम्टा और ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदोला ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड की संस्कृति से रूबरू हुए विभिन्न राज्यों से आए छात्र
Next: पौड़ी में स्मार्ट मीटर और महंगे बिलों का विरोध

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.