Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • सेवानिवृत्त शिक्षिका से हुई 43 लाख की साइबर ठगी
  • ऊधम सिंह नगर

सेवानिवृत्त शिक्षिका से हुई 43 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 10/11/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  एक सेवानिवृत्त शिक्षिका से ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 43 लाख रुपये की साइबर ठगी हो गई। ठग महिला ने खुद को एक फाइनेंशियल कंपनी की अधिकारी बताकर शिक्षिका को ऑनलाइन निवेश का लालच दिया था। पीड़िता की तहरीर पर साइबर क्राइम थाना पंतनगर में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रानीखेत जिला अल्मोड़ा निवासी 68 वर्षीय वृंदा पंत ने दी तहरीर में बताया कि 18 सितंबर को उनके मोबाइल पर आरोही नाम की महिला का व्हाट्सएप कॉल आया। उसने खुद को फाइनेंशियल वर्ल्ड के एनालिस्ट शिव सहगल की कंपनी नुवामा एज की अधिकारी बताया और ऑनलाइन ट्रेडिंग के जरिए मोटा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी महिला ने पीड़िता को एक व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल किया, जिसमें अन्य सदस्य कथित निवेश और मुनाफे के स्क्रीनशॉट साझा कर रहे थे। ग्रुप की गतिविधियों से प्रभावित होकर पीड़िता ने निवेश करना शुरू किया। सात अक्तूबर से छह नवंबर के बीच कई बार ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किए और अलग-अलग खातों में कुल 43 लाख 70 हजार 970 रुपये स्थानांतरित किए। ठगों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि यह निवेश सुरक्षित है और जल्द ही दुगना मुनाफा मिलेगा। लेकिन जब उन्होंने मुनाफे की राशि निकालने का प्रयास किया तो संबंधित वेबसाइट और ग्रुप अचानक बंद हो गए। साइबर क्राइम थाना पंतनगर प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। संबंधित बैंक खातों की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उंगली कटने के मामले में कंपनी प्रबंधक समेत चार पर केस
Next: उत्तराखंड की संस्कृति से रूबरू हुए विभिन्न राज्यों से आए छात्र

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.