Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर जोरदार धमाका, 10 की मौत, 30 घायल — आतंकी साजिश की आशंका
  • राष्ट्रीय

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर जोरदार धमाका, 10 की मौत, 30 घायल — आतंकी साजिश की आशंका

RNS INDIA NEWS 10/11/2025
WhatsApp Image 2025-11-10 at 21.10.18 (1)

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के बाहर सोमवार शाम हुए भीषण धमाके से पूरे शहर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने अब तक 10 लोगों की मौत और करीब 30 के घायल होने की पुष्टि की है। घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कई की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना शाम करीब 6 बजकर 50 मिनट पर हुई, जब स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास पार्किंग में खड़ी एक कार में अचानक विस्फोट हुआ। धमाका इतना तेज था कि उसकी चपेट में आसपास खड़ी तीन अन्य गाड़ियां भी आ गईं और उनमें आग लग गई। तेज आवाज से आसपास की दुकानों के शीशे टूट गए और इलाके में भगदड़ मच गई।

धमाके की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, अग्निशमन विभाग और एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल की आठ गाड़ियों ने आग पर काबू पाने का काम शुरू किया। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीमें भी मौके पर पहुंची हैं और जांच में जुट गई हैं। फिलहाल मेट्रो स्टेशन के मुख्य द्वारों को बंद कर यात्रियों की आवाजाही सीमित कर दी गई है।

एक स्थानीय दुकानदार ने बताया, “मैं अपनी दुकान में बैठा था कि अचानक जोरदार धमाका हुआ। पूरा इलाका धुएं से भर गया और लोग इधर-उधर भागने लगे।”

फरीदाबाद में हाल ही में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद होने की पृष्ठभूमि में सुरक्षा एजेंसियां इसे गंभीरता से ले रही हैं। पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। अभी तक किसी संगठन ने इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है। दिल्ली के साथ-साथ मुंबई और उत्तर प्रदेश में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

यह धमाका राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है और संकेत देता है कि सुरक्षा एजेंसियों को और सतर्क रहने की जरूरत है। जांच एजेंसियां अब हर पहलू से इस घटना की तह तक पहुंचने की कोशिश में जुटी हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखण्ड में पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना 11 नवम्बर को जारी होगी
Next: लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास ब्लास्ट के बाद उत्तराखंड में भी हाई अलर्ट, पुलिस ने चौकसी बढ़ाई

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.