Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आरएसएस का 16 नवंबर से गृह संपर्क अभियान
  • देहरादून

आरएसएस का 16 नवंबर से गृह संपर्क अभियान

RNS INDIA NEWS 07/11/2025
default featured image

देहरादून(आरएनएस)। 14 दिसंबर तक अधिक से अधिक परिवारों तक पहुंचेगा संघ स्वयंसेवकों को हर घर तक पहुंच बनाने का दिया गया लक्ष्य देहरादून, मुख्य संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ 16 नवंबर से 14 दिसंबर तक गृह संपर्क अभियान चलाएगा। संघ के शताब्दी वर्ष पर देश भर में चलाए जा रहे अभियानों के तहत उत्तराखंड में भी अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत स्वयंसेवक घर-घर जाकर परिवारों से संपर्क करेंगे। आम जन को संघ की स्थापना, कार्यपद्धति, सेवा कार्यों और 100 साल की यात्रा की जानकारी दी जाएगी। आरएसएस प्रांत प्रचार प्रमुख संजय ने बताया कि स्वयं सेवक परिवारों को संघ से संबंधित पत्र, पुस्तिकाएं और साहित्य वितरित किए जाएंगे। इस अभियान के माध्यम से समाज में पंच परिवर्तन के संदेश को फैलाया जाएगा। कुटुंब प्रबोधन के जरिए पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों का महत्व समझाया जाएगा। सामाजिक समरसता के जरिए समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ाया जाएगा। पर्यावरण के अनुकूल जीवन शैली को पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के साथ तालमेल बिठा कर जीवन जीने की शैली का ज्ञान दिया जाएगा। स्वदेशी और भारतीय संस्कृति पर आधारित विचारों को बढ़ावा दिया जाएगा। नागरिक कर्तव्य बोध के तहत लोगों को उनके राष्ट्र और समाज के प्रति कर्तव्यों के बारे में जागरूक किया जाएगा। उत्तराखंड में यह अभियान प्रत्येक हिंदू परिवार तक पहुंचने, उन्हें संघ के विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका से अवगत कराने पर केंद्रित रहेगा। स्वयंसेवकों की छोटी-छोटी टोलियां बनाकर स्थानीय स्तर पर लोगों से चर्चा की जाएगी। इसमें संघ के कार्य, राष्ट्र प्रेम और सामाजिक मूल्यों पर बात होगी। अभियान का उद्देश्य केवल परिवारों से मिलना नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का संदेश फैलाना है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेंशनरों के लिए डिजिटल प्रमाणपत्र, स्वास्थ्य शिविर और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
Next: साइबर ठगों ने ऑनलाइन जॉब का झांसा देकर नौ लाख अठावन हजार रुपये ठगे

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 5 मार्च तक आवेदन

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.