Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देहरादून बार एसोसिएशन में कूपन फर्जीवाड़े में तीन नामजद समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज
  • देहरादून

देहरादून बार एसोसिएशन में कूपन फर्जीवाड़े में तीन नामजद समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 06/11/2025
default featured image

देहरादून। राजधानी देहरादून की बार एसोसिएशन में कूपन घोटाले का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। एसोसिएशन में हुए इस फर्जीवाड़े को लेकर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में बार एसोसिएशन के दो कर्मचारियों, एक प्रिंटिंग प्रेस संचालक और अन्य अज्ञात व्यक्तियों को आरोपी बनाया गया है।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह मामला कई महीनों से अधिवक्ताओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ था।

शिकायत में बताया गया है कि वर्ष 2023-24 में एसोसिएशन ने अपने सदस्यों के हित में धन जुटाने के उद्देश्य से रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्ट्री कार्यों के लिए 400 रुपये मूल्य के कूपन जारी किए थे। सभी अधिवक्ताओं को निर्देश दिए गए थे कि वे रजिस्ट्रियों में इन कूपनों का उपयोग करें। कूपन की बिक्री के लिए एसोसिएशन के कर्मचारियों अजय सिंह बिष्ट उर्फ अज्जू, निवासी कैनाल रोड, अपर मियांवाला, और देव सिंह को रजिस्ट्रार कार्यालय में तैनात किया गया था।

आरोप है कि दोनों कर्मचारियों ने इम्प्रिंटा प्रिंटिंग प्रेस, कचहरी रोड के संचालक जयदीय चोपड़ा और अन्य लोगों के साथ मिलकर एसोसिएशन के असली कूपनों की तरह नीले रंग के नकली कूपन छपवाए और उन्हें असली बताकर बेचना शुरू कर दिया। आरोपियों ने इन कूपनों से प्राप्त लाखों रुपये हड़प लिए।

घोटाले के सामने आने के बाद बार एसोसिएशन ने एक तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की थी। समिति ने 29 अक्तूबर को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए उक्त कर्मचारियों और प्रिंटिंग प्रेस संचालक की संलिप्तता की पुष्टि की।

शहर कोतवाल प्रदीप पंत ने बताया कि बार एसोसिएशन अध्यक्ष की तहरीर पर तीनों नामजद और अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले की गहन जांच तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड के परिवहन कारोबारी प्रधानमंत्री को शपथ पत्र भेजकर 8 नवंबर को करेंगे प्रदर्शन
Next: रिटायर्ड कर्नल और उनकी बहन से डुप्लेक्स बेचने की डील कर 76 लाख हड़पे

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 5 मार्च तक आवेदन

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.