Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • नई टिहरी में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर सीएमओ का घेराव
  • टिहरी

नई टिहरी में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार को लेकर सीएमओ का घेराव

RNS INDIA NEWS 04/11/2025
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।   शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने जिला मुख्यालय सहित विभिन्न ब्लाकों में बदहाल चल रही स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर सीएमओ कार्यालय में जमकर प्रदर्शन किया। बाद में सीएमओ डॉ. श्याम विजय का घेराव करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग की। स्वास्थ्य सेवाओं की मांग को लेकर सीएमओ को ज्ञापन भी सौंपा। मंगलवार को जनपद के अस्पतालों में बदहाल चल रही स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेसियों ने सीएमओ कार्यालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने के बाद कांग्रेसियों ने सीएमओ डॉ. श्याम विजय का घेराव भी किया। जहां पर सीएमओ के समक्ष बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेसियों ने रोष जाहिर करते हुए कहा कि स्वास्थ्य में यदि जल्द सुधार न हुआ तो आंदोलन तेज किया जायेगा। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री के बयानों पर भी नाराजगी जाहिर की। सीएमओ ने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति कांग्रेसियों के समक्ष रखते हुए बताया कि अन्य जनपदों की अपेक्षा टिहरी में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हैं। पूरे देश में विशेषज्ञ डाक्टरों का अभाव है, लेकिन विशेषज्ञों को लाने के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं। कांग्रेसियों ने सीएमओ को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि जिला मुख्यालय पर गांवों से आने वाले ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधायें नहीं मिल पा रही हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चौखुटिया में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु आंदोलन कर रहे प्रतिनिधिमंडल ने की सीएम धामी से भेंट
Next: भाजपा नेता की गिरफ्तारी को सामाजिक संगठनों का प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.