Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सौतेली मां ने गुस्से में चार वर्षीय बच्चे को धक्का देकर मार डाला
  • देहरादून

सौतेली मां ने गुस्से में चार वर्षीय बच्चे को धक्का देकर मार डाला

RNS INDIA NEWS 03/11/2025
default featured image

ऋषिकेश (आरएनएस)। डोईवाला में एक सौतेली मां ने गुस्से में चार साल के मासूम बेटे को धक्का दे दिया, जिससे सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ब्रेन हेमरेज से मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कोतवाली पुलिस के अनुसार, 27 अक्तूबर को बुल्लावाला निवासी चार वर्षीय विवान को परिजनों ने घायल अवस्था में जौलीग्रांट स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के समय विवान के पिता राहुल कुमार ड्यूटी पर थे। उन्हें पत्नी प्रिया ने फोन कर बताया था कि विवान शौचालय में गिर गया है और घायल हो गया है।

मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने विवान का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट और ब्रेन हेमरेज से मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद राहुल ने दो नवंबर को पत्नी प्रिया के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सोमवार को आरोपी को बुल्लावाला क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में प्रिया ने स्वीकार किया कि गुस्से में उसने विवान को धक्का दिया था, जिससे उसका सिर फर्श से टकराया और वह घायल हो गया। पहले वह यह कहकर बचाव कर रही थी कि बच्चा खुद ही शौचालय में गिर गया था।

कोतवाल प्रदीप राणा ने बताया कि आरोपी प्रिया निवासी आंबेडकर कॉलोनी, बड़ोवाला (देहरादून) को कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।

बच्चे के साथ करती थी मारपीट
विवान के पिता राहुल कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि प्रिया अक्सर छोटे-छोटे कारणों पर बेटे से मारपीट करती थी। उसे संदेह था कि प्रिया की मारपीट के कारण ही विवान की मौत हुई है, जो पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साबित हो गई। इस घटना से पूरा परिवार और आसपास के लोग सदमे में हैं।

पहली पत्नी की मौत के बाद की थी दूसरी शादी
राहुल कुमार की पहली पत्नी अन्नू की वर्ष 2022 में कैंसर से मौत हो गई थी। उसी वर्ष राहुल ने बच्चे की देखभाल के लिए आंबेडकर कॉलोनी, बड़ोवाला निवासी प्रिया से दूसरी शादी की थी। शुरुआती दिनों में सबकुछ सामान्य था, लेकिन धीरे-धीरे प्रिया का व्यवहार विवान के प्रति कठोर होता चला गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में अग्रणी भूमिका निभाएगा: राज्यपाल
Next: राशिफल 04 नवंबर

Related Post

default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

शिक्षा विभाग में चतुर्थ श्रेणी के 2364 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, 5 मार्च तक आवेदन

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.