Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित
  • अल्मोड़ा

विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत प्रतियोगिताएं आयोजित

RNS INDIA NEWS 03/11/2025
WhatsApp Image 2025-11-03 at 16.43.21_11zon

अल्मोड़ा। विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान, अल्मोड़ा में ‘सतर्कता : हमारी साझा जिम्मेदारी’ थीम पर चल रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह (27 अक्टूबर से 2 नवम्बर 2025) के तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में हवालबाग परिसर में 31 अक्टूबर को कूर्मांचल अकादमी, कोसी के कक्षा 1 से 8 तक के 195 विद्यार्थियों की सहभागिता के साथ प्रश्नोत्तरी, अशुभाषण और चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कक्षा 7 की दिव्यांशी ने प्रथम स्थान, कुमारी मानवी ने द्वितीय स्थान और कक्षा 8 की सोनाली मेहता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लविश (कक्षा 7) को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। अशुभाषण प्रतियोगिता में गर्भित जोशी (कक्षा 7) प्रथम, कनिका मेहता (कक्षा 8) द्वितीय और नीरज तिवारी (कक्षा 8) तृतीय स्थान पर रहे, जबकि विधि यादव (कक्षा 7) को सांत्वना पुरस्कार मिला। चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 1 से 3 वर्ग में नैतिक बिष्ट (कक्षा 3) ने प्रथम स्थान, ओजस्विनी आदित्य (कक्षा 2) ने द्वितीय स्थान और वरुण जीना (कक्षा 3) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रियांशी मेहता (कक्षा 1) को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कक्षा 4 से 6 वर्ग में दिव्यांशी जोशी (कक्षा 6) प्रथम, अंकिता नेगी (कक्षा 6) द्वितीय और संकल्प रौतेला (कक्षा 4) तृतीय स्थान पर रहे, जबकि हार्दिक बिष्ट (कक्षा 5) को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान सतर्कता अधिकारी डॉ. राजेश कुमार खुल्बे ने विद्यार्थियों को सतर्कता जागरूकता सप्ताह के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। इसके बाद राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर संस्थान के वैज्ञानिकों, विद्यार्थियों और शिक्षकों ने मिलकर एकता शपथ ली। इस अवसर पर डॉ. नवीन चंद्र गहत्याड़ी ने विद्यार्थियों को ड्रोन की कार्यप्रणाली का प्रदर्शन कर इसके तकनीकी पक्षों से अवगत कराया।
कार्यक्रम के समापन समारोह में निदेशक डॉ. लक्ष्मी कांत ने विद्यार्थियों को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से एकजुटता, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनुराधा भारतीय ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. कामिनी बिष्ट ने प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में निदेशक डॉ. लक्ष्मी कांत, विभागाध्यक्ष (फसल सुधार) डॉ. एन. के. हेडाऊ, विभागाध्यक्ष (फसल उत्पादन) डॉ. बृजमोहन पांडेय और सतर्कता अधिकारी डॉ. राजेश कुमार खुल्बे ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ‘राज्य स्थापना रजत जयंती सप्ताह’ के तहत वृहद स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित
Next: 06 नवंबर को पेंशनरों के लिए जागरूकता कार्यक्रम होगा आयोजित

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.