Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • कनासर रेंज में देवदार के पेड़ काटने पर एक गिरफ्तार
  • देहरादून

कनासर रेंज में देवदार के पेड़ काटने पर एक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 02/11/2025
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  चकराता वन प्रभाग अन्तर्गत कनासर रेंज के रजानू बीट में प्रतिबंधित प्रजाति देवदार के पेड़ कटान के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। रविवार को वन विभाग की टीम ने रजानू बीट के गांव में छापेमारी करते हुए देवदार के चार स्लीपर जब्त किए और आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। वन क्षेत्राधिकारी कनासर कृष्ण कुमार सिंह भण्डारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि रजानू बीट में देवदार वृक्ष का अवैध पातन किया जा रहा है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कनासर रेंज और देवघार रेंज से वन कर्मियों की टीम ने रजानू बीट कंपार्टमेन्ट और रजानू गांव में छापेमारी की, जिससे मौके पर दो पेड़ अवैध कटान और 18 स्लीपर देवदार लकड़ी की पुष्टि हुई।
आरओ ने बताया कि मोती राम जोशी पुत्र नंतराम जोशी गांव रजानू खत मशक तहसील चकराता के घर से देवदार के चार स्लीपर बरामद किए गए, जबकि 14 स्लीपर रातों-रात चिरान कर घर बनाने में लगा दिए गए। उन्होंने कहा आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना जांच की जा रही है। माफी की लकड़ी पर लगी है रोक चकराता वन प्रभाग के कनासर रेंज में आरक्षित वन क्षेत्र में तीन साल पूर्व बड़ी संख्या में देवदार के पेड़ों का अवैध पातन का मामला प्रकाश में आया था, जिसमें वन विभाग ने देवदार के चार हजार से अधिक स्लीपर बरामद किए थे। इस मामले में रेंज अधिकारी सहित नौ वन कर्मियों निलंबित किया गया था। तब कनासर प्रकरण ने पूरे वन विभाग को हिला कर रख दिया था। तीन साल से पूरे जौनसार बावर परगने की माफी व हक-हकूक की लकड़ी चकराता वन प्रभाग ने रोक दी है। ग्रामीणों के आन्दोलन के बाबजूद बावर रेंज, मोलटा रेंज, देवघार रेंज में विभाग ने माफी छपान बीते मई माह में किया, लेकिन पातन की अनुमति आज तक नहीं दी गई।
 सोरना बीट में सागौन के तीन नग जब्त किए:  चकराता वन प्रभाग में सहसपुर रेंज की सोरना बीट में वन विभाग की टीम ने दबिश देकर दो लोगों के घरों से सागौन के पेड़ के तीन नग बरामद किए हैं, जिन्हें वन विभाग ने जब्त कर रेंज कार्यालय में रखवा दिया है। आठ फीट लंबाई और पांच फीट गोलाई के तीनों नग का बाजार मूल्य लगभग डेढ़ लाख रुपये बताया जा रहा है। रेंज अधिकारी पंकज ध्यानी ने बताया कि सोरना बीट में सागौन प्रकाष्ठ के अवैध भंडारण की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम ने संदिग्ध ग्रामीणों के घर में दबिश दी। दो घरों से बिना चिरान किए अवैध प्रकाष्ठ के तीन नग बरामद हुए हैं। जिन घरों से अवैध लकड़ी बरामद की गई उनमें किसी का स्थायी निवास नहीं था। अवैध प्रकाष्ठ के तीनों नग जब्त कर सहसपुर स्थित रेंज कार्यालय में रखवा दिए गए हैं। लकड़ी के अवैध भंडारण करने वालो की धर पकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुकान के बाहर युवक की लाश मिलने से सनसनी
Next: राशिफल 03 नवंबर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.