Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • परशुराम देवता के मंदिरों में ग्यास पर्व पर नाटी, हारुल, तांदी की धूम
  • देहरादून

परशुराम देवता के मंदिरों में ग्यास पर्व पर नाटी, हारुल, तांदी की धूम

RNS INDIA NEWS 01/11/2025
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)। जौनसार के गडौल, डिमऊ, बोहरी गांवों में ग्यास पर्व धूमधाम से मनाया गया। प्राचीन परशुराम महाराज के मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर मन्नतें मांगी। बोहरी गांव स्थित प्राचीन भगवान परशुराम व मां रेणुका के मंदिर में हिमाचली नाटी, जौनसारी हारुल, तांदी और भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। शुक्रवार शाम से ही गडौल, बोहरी, डिमऊ व अन्य गांवों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। शनिवार सुबह विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद महाराज की पालकी को मन्दिर से बाहर निकाल स्नान कराया गया। इस दौरान पूरा मन्दिर प्रांगण देव जयकारों से गूंज उठा। लोगों ने देव पालकी को कंधा लगाकर पुण्य कमाया और मन्दिर में माथा टेक सुख समृद्धि की कामना की। मंदिरों में आयोजित भंडारे में भी सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन मंदिरों में श्रद्धालुओं के आने जाने का सिलसिला जारी रहा। रात को तीनों गांवों के मंदिरों में भजन-कीर्तन और जयकारों के बीच भक्तों ने जागरण किया। कई लोगों ने भगवान परशुराम के मंदिर में रात को जागरण किया। मंदिर समिति बोहरी के अध्यक्ष अमर सिंह चौहान, मंदिर समिति गडोल के अध्यक्ष चतर सिंह राठौर ने बताया कि देव पालकी के साथ सभी देव चिह्नों को पारंपरिक देव स्नान कराया गया। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं ने देव दर्शन किए और शाही स्नान के बाद भगवान परशुराम व मां रेणुका को विधि-विधानपूर्वक गर्भगृह में विराजमान किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की दर्दनाक मौत
Next: राशिफल 02 नवंबर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.