Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भाजपा पार्षदों ने किया पार्किंग का निरीक्षण, निर्माण की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • अल्मोड़ा

भाजपा पार्षदों ने किया पार्किंग का निरीक्षण, निर्माण की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 01/11/2025
WhatsApp Image 2025-11-01 at 14.28.34

अल्मोड़ा। नगर के टैक्सी स्टैंड के समीप निर्मित पार्किंग की स्थिति पर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। शनिवार को भाजपा पार्षदों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्किंग का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर आपत्तियां जताईं। पार्षदों ने आरोप लगाया कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद पार्किंग का निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं किया गया है। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि फर्श से सीमेंट की परतें उखड़ चुकी हैं, फर्श पर सरिया नजर आ रही है और प्लास्टर जगह-जगह से झड़ने लगा है। कहा कि निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है और काम में भारी लापरवाही बरती गई है। पार्षदों ने यह भी कहा कि पार्किंग की छत पर शेड की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे वाहन धूप और वर्षा दोनों में खुले में खड़े रहते हैं। वाहनों की सुरक्षा हेतु अग्निशमन उपकरण भी नहीं हैं। इसके साथ ही वर्षा जल निकासी के लिए बनाई गई नालियां भी पूरी तरह जाम पड़ी हैं। नालियों की सफाई न होने के कारण बरसात के दिनों में पार्किंग में पानी भर जाता है और कीचड़ फैल जाता है, जिससे वाहन चालकों और आम नागरिकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ती है। भाजपा पार्षद अमित साह ने कहा कि नगरवासियों की सुविधा के लिए बनाई गई यह पार्किंग आज खुद परेशानी का कारण बन गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्यदायी संस्था ने जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए और खामियों को दूर नहीं किया, तो भाजपा कार्यकर्ता कार्यदायी संस्था एवं ठेकेदार के खिलाफ जिला अधिकारी से वार्ता कर जांच की मांग करने को बाध्य होंगे। पूर्व जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरुरानी ने कहा कि निर्माण कार्यों में अनियमितताओं की जांच कर दोषी अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि इस पूरे मामले को जिलाधिकारी के समक्ष उठाया जाएगा और एक लिखित ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। उनका कहना था कि जनता के धन से किए गए निर्माण में लापरवाही अस्वीकार्य है और जिम्मेदारों को जवाबदेह ठहराया जाना आवश्यक है। निरीक्षण के दौरान पार्षद अर्जुन बिष्ट और अभिषेक जोशी और कृष्णा सिंह भी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने भी पार्किंग की स्थिति पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बारिश के मौसम में यहां पानी भर जाने से वाहनों को खड़ा करना मुश्किल हो जाता है। नगरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि पार्किंग का पुनः निरीक्षण कराया जाए और सभी खामियों को शीघ्र दूर किया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 01 नवंबर
Next: अल्मोड़ा में 3 नवम्बर से वन-वे व्यवस्था के समय में बदलाव

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
IMG-20260623-WA0007~2_11zon
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.