Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का हुआ आयोजन
  • अल्मोड़ा

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का हुआ आयोजन

RNS INDIA NEWS 31/10/2025
default featured image

अल्मोड़ा। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को जिले में ‘रन फॉर यूनिटी’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी अंशुल सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा, मेयर अल्मोड़ा अजय वर्मा समेत अन्य द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सरदार पटेल के राष्ट्रीय एकता, अखंडता और समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना रहा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यालयों के छात्र-छात्राएं, पुलिस बल, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, स्वयंसेवी संगठन तथा आम नागरिक शामिल हुए। रन फॉर यूनिटी की शुरुआत हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम से हुई, जो नवीन पार्किंग स्थल टेस्ट स्टैंड तिराहा पर संपन्न हुई। प्रतिभागियों ने हाथों में एकता के संदेश वाले बैनर और तख्तियां लेकर ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के नारों से वातावरण को देशभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया। इस अवसर पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता और अखंडता को सशक्त आधार प्रदान किया, हमें उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने की आवश्यकता है। जिलाधिकारी ने सरदार पटेल के समर्पण और देश की एकता में उनके योगदान को याद किया। उन्होंने सभी से देश की एकता में अपनी अपनी भूमिका का निर्वहन करने का आव्हान किया। जिलाधिकारी ने सभी जनपद वासियों से अपील भी की, कि सभी स्वच्छता को प्राथमिकता दें और इस कार्य में अपना अपना योगदान करें। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने युवाओं से राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने का आह्वान किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रतिभागियों को राष्ट्रीय एकता तथा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई और सभी से आह्वान किया गया कि प्रत्येक व्यक्ति स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी समझे तथा अपने आस पास के व्यक्तियों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने किया ‘बिल लाओ, ईनाम पाओ’ मेगा लकी ड्रॉ के साथ राज्य स्थापना रजत जयंती समारोह का शुभारंभ
Next: कांस्टेबल के पति से 2.95 लाख की साइबर ठगी

Related Post

default featured image
  • अल्मोड़ा

रीप परियोजना से मिला सहारा, सिलाई केंद्र बना आत्मनिर्भरता का आधार

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

केंद्रीय बजट 2026 से उत्तराखंड निराश, ज़मीनी ज़रूरतों की अनदेखी: उपपा

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली ने सल्ला गांव की महिलाओं को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.