Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जर्जर सड़कों को लेकर ग्रामीण आक्रोशित, तहसील मुख्यालय में किया धरना प्रदर्शन
  • अल्मोड़ा

जर्जर सड़कों को लेकर ग्रामीण आक्रोशित, तहसील मुख्यालय में किया धरना प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 31/10/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। द्वाराहाट क्षेत्र की जर्जर सड़कों को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश शुक्रवार को फूट पड़ा। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से नाराज ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख आरती किरौला के नेतृत्व में तहसील मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकार और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। बाद में ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी द्वाराहाट को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र सड़क मरम्मत और निर्माण कार्य पूरे कराने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि एनपीसीसी विभाग द्वारा निर्मित मल्ली मिरई-बग्वालीपोखर, जाख-बैनाली, कुकुछीना-मंगलीखान-नायल सहित कई सड़कों की स्थिति अत्यंत खराब है। वहीं लोक निर्माण विभाग की पिनोली और कोटिला सड़कें भी गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। जगह-जगह सड़कें टूटी हुई हैं, जिससे आमजन को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में ये सड़कें कीचड़ में बदल जाती हैं, जिससे वाहन चलाना जोखिम भरा हो जाता है। ग्रामीणों का आरोप है कि अब तक इन मार्गों पर कई हादसे हो चुके हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी मौन बने हुए हैं। बार-बार शिकायत के बावजूद न तो मरम्मत कार्य शुरू किया गया और न ही स्थायी समाधान निकाला गया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई तो 20 नवंबर से व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र की सड़कें शीघ्र दुरुस्त नहीं की गईं तो आंदोलन को पूरे ब्लॉक स्तर तक विस्तारित किया जाएगा। साथ ही उन्होंने सरकार से विकास के नाम पर अधूरे छोड़े गए सड़क कार्यों को पूर्ण करने की मांग की। इस संबंध में तहसीलदार तितिक्षा जोशी ने बताया कि ग्रामीणों की मांगों को ध्यान में रखते हुए सड़कों को गड्ढामुक्त करने और डामरीकरण कार्य हेतु विभाग को पत्र भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा पहले कार्य प्रारंभ किया गया था, लेकिन दीपावली पर्व के कारण कार्य बीच में रुक गया था, जिसे अब पुनः आरंभ किया जाएगा। तहसीलदार ने बताया कि सड़कों की मरम्मत का कार्य दस दिनों के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। धरना-प्रदर्शन में प्रकाश सिंह अधिकारी, कमल साह, सुनील कांडपाल, निर्मल मठपाल, जगदीश आर्या, प्रताप रावत, शंकर जोशी, कैलाश अधिकारी, गोपाल रौतेला, जगत सिंह, गोपाल सिंह, उमेश बिष्ट, बीना कबडवाल, तारा सिंह अधिकारी, जोधा सिंह और धन सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने किया यूनिटी मार्च वॉकथॉन का शुभारंभ, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि
Next: जिला कारागार में चर्म रोग जांच शिविर आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
IMG-20260623-WA0007~2_11zon
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.