Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को किया नमन
  • अल्मोड़ा

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और सरदार पटेल को किया नमन

RNS INDIA NEWS 31/10/2025
WhatsApp Image 2025-10-31 at 13.16.35

अल्मोड़ा। कांग्रेस कार्यालय में गुरुवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने दोनों महान नेताओं के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि इंदिरा गांधी ने 16 वर्ष तक देश का नेतृत्व किया और उनके कार्यकाल में अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए। उन्होंने 1971 के युद्ध के समय विश्व शक्तियों के दबाव में आए बिना निर्णायक कदम उठाकर पाकिस्तान को परास्त किया और बांग्लादेश को स्वतंत्रता दिलाई। यह भारत के गौरवपूर्ण क्षणों में से एक था। भोज ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए अनेक योजनाएं शुरू कीं, जो आज भी देश के विकास की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाई और देश की रियासतों को एकजुट कर एक अखंड भारत के निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। उनके दृढ़ नेतृत्व और संगठन कौशल के कारण ही देश एक सशक्त राष्ट्र के रूप में स्थापित हो सका। भोज ने कहा कि दोनों नेताओं के विचार और योगदान आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, सेवादल जिलाध्यक्ष दिनेश नेगी, जया जोशी, पूरन रौतेला, दिनेश पिल्कवाल, नरेश बराकोटी, मनोज बिष्ट, बाल विक्रम रावत, किरण आर्य, विनोद वैष्णव, नारायण दत्त पांडेय, निजाम कुरैशी, ललित सतवाल, पवन मेहरा, संजय दुर्गापाल, राजू जोशी, अजीत चंद्र और मनोज जोशी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांस्टेबल के पति से 2.95 लाख की साइबर ठगी
Next: मुख्यमंत्री ने किया यूनिटी मार्च वॉकथॉन का शुभारंभ, सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि

Related Post

IMG-20260623-WA0007~2_11zon
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.