Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • नाबालिग छात्रा से गैंगरेप कर बनाया अश्लील वीडियो… आरोपी गिरफ्तार
  • नैनीताल

नाबालिग छात्रा से गैंगरेप कर बनाया अश्लील वीडियो… आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 29/10/2025
rns featured image new

नैनीताल(आरएनएस)।  नैनीताल जिले के रामनगर से बड़ी खबर सामने आई है। रामनगर कोतवाली क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने नशीला पदार्थ खिलाकर नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप किया। साथ ही आरोपियों ने पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बनाया था। इस वीडियो के सामने आने के बाद ही इस मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार नाबालिग पीड़िता रामनगर के ग्रामीण क्षेत्र की रहने वाली है। नाबालिग छात्रा को आरोपियों ने किसी खाद्य पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर दिया था। इसके बाद छात्रा बेहोश हो गई थी। तभी आरोपियों ने बारी-बारी से पीड़िता के साथ रेप किया। पीड़िता के साथ घटी इस दरिंदगी का आरोपियों ने वीडियो भी बनाया।
इस मामले के सामने आने के बाद पूर्व नगर अध्यक्ष मदन जोशी ने भी प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि रामनगर का शांतिपूर्ण माहौल बिगाड़ने की साजिश की जा रही है। यह मामला उनके संज्ञान में आते ही उन्होंने तत्काल स्थानीय पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी।
मदन जोशी ने आरोपियों पर सख्त से सख्त की मांग की है। मदन जोशी ने चेतावनी दी है कि यदि शुक्रवार तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो, वे सड़कों पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगे। रामनगर के शांत वातावरण को अब किसी भी कीमत पर खराब नहीं होने दिया जाएगा।
वहीं मामले में रामनगर कोतवाली प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। साथ ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और घटना से जुड़े सभी डिजिटल साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एयरफोर्स के रिटायर अफसर के साथ धोखाधड़ी, तीन के खिालफ केस दर्ज
Next: पौड़ी में बसों और छोटे वाहनों के नहीं चलने से परेशानी

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.