Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • एयरफोर्स के रिटायर अफसर के साथ धोखाधड़ी, तीन के खिालफ केस दर्ज
  • हरिद्वार

एयरफोर्स के रिटायर अफसर के साथ धोखाधड़ी, तीन के खिालफ केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 29/10/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। थाना बहादराबाद क्षेत्र में 85 वर्षीय रिटायर्ड एयरफोर्स अफसर के साथ विश्वासघात कर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि सेवा और देखभाल के नाम पर घर में रहने आए युवकों ने उनका भरोसा जीतकर उनके घर से जेवर, नकदी और दस्तावेज चोरी कर लिए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उनके बैंक खाते से लाखों रुपये निकाल लिए और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। एसओ अंकुर शर्मा के मुताबिक आरोग्यम सिटी, बहादराबाद निवासी प्रेम प्रकाश मल्होत्रा (85 वर्ष) पुत्र राममूर्ति मल्होत्रा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एयरफोर्स से सेवानिवृत्त हैं। अगस्त 2022 में उनके पुत्र सुनील मलहोत्रा का देहांत देहरादून में हो गया था। बेटे की मृत्यु के बाद वह अपनी पत्नी के साथ आरोग्यम सिटी स्थित फ्लैट में रह रहे थे। इसी बीच उनके पुत्र के कार्यालय में कार्यरत कुलदीप पुत्र बलदेव राज निवासी हिमाचल प्रदेश उनसे मिलने आया। उसने कहा कि वह उनकी सेवा करना चाहता है। आरोप है कि कुलदीप अपने साथी गौरव पुत्र जगतराम निवासी हिमाचल को साथ लेकर आया और दोनों उनके घर में रहने लगे। कुछ समय तक दोनों ने सेवा-सहायता का दिखावा किया, लेकिन इसी दौरान घर से धीरे-धीरे जेवर और नकदी गायब होने लगे। 2024 में उनकी पत्नी का निधन हो गया, जिसके बाद वह पूरी तरह अकेले हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी दौरान कुलदीप, गौरव, अजय चौहान और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति ने उनके आधार कार्ड, एटीएम कार्ड और साइन की हुई चेकबुक चोरी कर ली। आरोपियों ने उनके खाते से लाखों रुपए निकाल लिए। बताया कि जब उन्होंने इन लोगों से दस्तावेज और पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। हाल ही में 14 अक्तूबर को भी उनके खाते से दो लाख रुपए बिना जानकारी के निकाल लिए गए। पुलिस ने आरोपी कुलदीप, गौरव, अजय चौहान और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बुधवार को केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में रजत जयंती समारोह हेतु प्रतियोगिताएं शुरू
Next: नाबालिग छात्रा से गैंगरेप कर बनाया अश्लील वीडियो… आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सहकारी उपभोक्ता भंडार विवाद में भाजपा नेता समेत दोनों पक्षों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.