Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आपदा में क्षतिग्रस्त स्कूलों को दी गई एक करोड़ की राशि नहीं हुई खर्च, अधिकारियों को भेजा गया नोटिस
  • देहरादून

आपदा में क्षतिग्रस्त स्कूलों को दी गई एक करोड़ की राशि नहीं हुई खर्च, अधिकारियों को भेजा गया नोटिस

RNS INDIA NEWS 29/10/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। शिक्षा विभाग बजट नहीं होने का रोना तो रोता है, लेकिन आपदा में क्षतिग्रस्त हुए ऊधम सिंह नगर जिले के 13 विद्यालयों को मरम्मत को दी गई एक करोड़ की राशि अब भी विभाग के खाते में पड़ी है। अब निदेशालय ने जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी को नोटिस भेजकर आपदा राशि खर्च नहीं करने का कारण पूछा है। इन अधिकारियों पर कार्रवाई की तैयारी है।
इस साल वर्षाकाल के दौरान भारी वर्षा के चलते ऊधम सिंह नगर जनपद के माध्यमिक के पांच व प्रारंभिक के आठ विद्यालय क्षतिग्रस्त हो गए थे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक डा मुकुल कुमार सती ने बताया कि मुख्य शिक्षा अधिकारी ऊधम सिंह नगर को विद्यालयी शिक्षा महानिदेशक के पत्र के माध्यम से 25 अगस्त को एक करोड़ रुपये की राशि राज्य मोचन आपदा निधि के अंतर्गत जारी की गई थी।
इस धनराशि का उपयोग जिले के आपदा से क्षतिग्रस्त राजकीय माध्यमिक व प्रारंभिक विद्यालयों की तत्काल मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्यों के लिए होना था। विभागीय अभिलेखों के अनुसार इन विद्यालयों के भवनों को भारी नुकसान हुआ था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई कार्य नहीं किया गया है।
निदेशक डा सती ने नोटिस में स्पष्ट कहा है कि निर्देश मिलने के बावजूद धनराशि का उपयोग न किया जाना घोर लापरवाही है और यह शासकीय कार्य के प्रति उदासीनता को दर्शाता है। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी से तीन दिन के भीतर यह स्पष्ट करने को कहा है कि अब तक धनराशि व्यय क्यों नहीं की गई। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जवाब संतोषजनक न पाया गया तो इसे कार्य के प्रति लापरवाही मानते हुए प्रतिकूल प्रविष्टि दी जा सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गोरखा दशैं दीपावली महोत्सव में नेपाली गायक कलाकार मचाएंगे धूम
Next: जिला पंचायत की बैठक में विकास योजनाओं को रफ्तार देने पर जोर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
  • शराब स्टोर का सेल्स मैनेजर 15 लाख की शराब गायब कर फरार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.