Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • शिक्षण सामग्री ब्लॉक से लेने पर शिक्षकों को आपत्ति
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

शिक्षण सामग्री ब्लॉक से लेने पर शिक्षकों को आपत्ति

RNS INDIA NEWS 28/10/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने विद्यालयों को भेजी जाने वाली सभी सामग्री और सूचनाएं ब्लाक कार्यालय से लेने पर शिक्षकों ने आपत्ति जताई है। उन्होंने ये सभी सामग्री पूर्व की भांति संकुल (सीआरसी) स्तर से ही विद्यालयों तक पहुंचाने की मांग की है। इसके लिए प्राथमिक शिक्षक संघ की ओर से मुख्य शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजा गया है। संघ का कहना है कि नई व्यवस्था से न केवल अध्यापकों को दिक्कत हो रही है, बल्कि शिक्षण कार्य भी प्रभावित हो रहा है। संघ के जिला मंत्री विनोद कुमार लखेडा ने बताया कि अर्द्धवार्षिक परीक्षा 2025 के प्रश्नपत्रों के वितरण को लेकर उप शिक्षा अधिकारियों द्वारा प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे विकासखंड कार्यालय से स्वयं जाकर प्रश्नपत्र प्राप्त करें। पहले यह कार्य संकुलों के माध्यम से होता था, जिससे शिक्षकों को सुविधा रहती थी और विद्यालयों का कार्य प्रभावित नहीं होता था। लखेडा ने कहा कि कई विद्यालय विकासखंड कार्यालय से काफी दूरस्थ क्षेत्रों में हैं, जबकि कई विद्यालय एकल अध्यापक हैं। ऐसे में प्रधानाध्यापकों को विद्यालय छोड़कर कई किलोमीटर दूर कार्यालय से प्रश्नपत्र लाने जाना न तो व्यावहारिक है और न ही उचित। उन्होंने बताया कि परियोजना के प्रारंभ से अब तक स्थायी या प्रभारी सीआरसी (जो स्वयं शिक्षक होते थे) के माध्यम से ही सामग्री और सूचनाएं विद्यालयों तक पहुंचाई जाती रही हैं। जब नए सीआरपी की नियुक्ति भी हो चुकी है, तो ऐसी स्थिति में सामग्री सीधे विकासखंड से मंगाने का कोई औचित्य नहीं दिखता। संघ ने जिला शिक्षा अधिकारी से अनुरोध किया है कि विकासखंड की समस्त सामग्री, सूचनाएं और परीक्षा से संबंधित प्रश्नपत्र नव-नियुक्त सीआरपी के माध्यम से संकुल स्तर से ही विद्यालयों को भेजे जाएं, ताकि शिक्षक बिना किसी असुविधा के अपने शिक्षण कार्य में पूर्ण रूप से संलग्न रह सकें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जखोली मेले में प्रीतम भरतवाण के गीतों पर झूमे लोग
Next: राशिफल 29 अक्टूबर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.