Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • साइबर ठग ने फिक्स डिपॉजिट तोड़कर खाते से उड़ाए 2.21 लाख रुपये
  • देहरादून

साइबर ठग ने फिक्स डिपॉजिट तोड़कर खाते से उड़ाए 2.21 लाख रुपये

RNS INDIA NEWS 28/10/2025
rns featured image new

विकासनगर। कोतवाली अंतर्गत लक्ष्मणपुर की एक महिला के बैंक खाते से साइबर ठग ने फिक्स डिपॉजिट तोड़कर दो लाख 21 हजार 470 रुपये निकाल लिए। पीड़िता की तहरीर पर कोतवाली विकासनगर में अज्ञात लोगों के खिलाफ साइबर ठगी का मामला दर्ज किया गया है। लक्ष्मणपुर निवासी रीमा गर्ग ने कोतवाली विकासनगर में दी तहरीर के जरिये पुलिस को बताया कि उसका बचत खाता कैनरा बैंक में है। यह खाता उसने हरियाणा में खुलवाया था। 18 अप्रैल 2025 को शाम 3:35 से 4:10 बजे के बीच उसके खाते से उसकी जानकारी के बगैर किसी अनजान व्यक्ति ने फिक्स डिपॉजिट तोड़कर रकम निकाल ली। उसके मोबाइल पर बैंक खाते से दो ट्रांजेक्शन के माध्यम से धनराशि निकालने का मैसेज आया। पहली ट्रांजेक्शन में 150980 रुपये और दूसरी ट्रांजेक्शन में 70490 रुपये निकाले गए। उसने इस बारे में साइबर थाने में भी शिकायत दर्ज कराई थी। उसने एक मोबाइल नंबर का जिक्र करते हुए पुलिस को बताया कि 18 अप्रैल को उसके वाट्सएप पर एक मैसेज आया, जिसमें एक लिंक था। लिंक पर क्लिक करने के बाद ही उसके खाते से धनराशि निकाल ली गई। कोतवाल विनोद गुसाईं के अनुसार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साइबर ठगों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिक्षिका की संदिग्ध हालात में जलकर मौत
Next: वाहन दुर्घटना मामले में वाहन चालक दोषमुक्त करार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.