Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • वाहन दुर्घटना मामले में वाहन चालक दोषमुक्त करार
  • अल्मोड़ा

वाहन दुर्घटना मामले में वाहन चालक दोषमुक्त करार

RNS INDIA NEWS 28/10/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। रामनगर-भतरौजखान मोटर मार्ग पर हुए एक वाहन दुर्घटना मामले में न्यायालय भिकियासैंण ने आरोपी वाहन चालक संदीप कुमार को दोषमुक्त करार दिया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट भिकियासैंण के न्यायालय में चले इस मामले में मंगलवार को फैसला सुनाया गया। घटना 19 फरवरी 2021 की है, जब भतरौजखान के समीप बनकोटा मछोड़ के पास वाहन संख्या यूके 07 टीबी 3445 दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस हादसे में दो व्यक्तियों की मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने जांच के बाद वाहन चालक संदीप कुमार पुत्र गोपाल राम निवासी द्वाराहाट के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337, 338 और 304 (ए) के तहत मुकदमा दर्ज किया था। मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से कुल 21 गवाहों के बयान न्यायालय में प्रस्तुत किए गए। वहीं, बचाव पक्ष के अधिवक्ता मनोज लखचौरा ने जिरह के दौरान न्यायालय के समक्ष यह तर्क रखा कि दुर्घटना चालक की लापरवाही या तेज गति के कारण नहीं, बल्कि वाहन के ब्रेक फेल होने से हुई थी। गवाहों के बयानों और प्रस्तुत साक्ष्यों के परीक्षण के बाद न्यायालय ने पाया कि अभियोजन पक्ष यह सिद्ध नहीं कर सका कि दुर्घटना चालक की लापरवाही से हुई थी। बचाव पक्ष की प्रभावी पैरवी के आधार पर न्यायालय ने साक्ष्यों के अभाव में चालक संदीप कुमार को निर्दोष करार देते हुए मामले से बरी कर दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: साइबर ठग ने फिक्स डिपॉजिट तोड़कर खाते से उड़ाए 2.21 लाख रुपये
Next: डीडीए समाप्त करने की मांग को सर्वदलीय संघर्ष समिति ने दिया धरना

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
IMG-20260623-WA0007~2_11zon
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.