Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे द्वाराहाट, महावतार बाबा की गुफा में करेंगे ध्यान साधना
  • अल्मोड़ा

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पहुंचे द्वाराहाट, महावतार बाबा की गुफा में करेंगे ध्यान साधना

RNS INDIA NEWS 28/10/2025
WhatsApp Image 2025-10-28 at 17.49.45

अल्मोड़ा। भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद अपने दो दिवसीय आध्यात्मिक प्रवास पर मंगलवार को द्वाराहाट पहुंचे। बुधवार को वे दूनागिरी की पवित्र पहाड़ियों में स्थित महावतार बाबा की गुफा में ध्यान साधना करेंगे। यह गुफा लंबे समय से देश-विदेश के श्रद्धालुओं और विशिष्ट हस्तियों के लिए आस्था और साधना का केंद्र रही है। मंगलवार दोपहर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वाराहाट पहुंचे, जहां वे सीधे भूमकिया स्थित आदि माउंट इको रिसॉर्ट पहुंचे। वहां प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। लगभग तीन घंटे के विश्राम के बाद उन्होंने योगदा आश्रम का भ्रमण किया और वहां उपस्थित सन्यासियों से आशीर्वाद लिया। कोविंद ने कृष्ण मंदिर ध्यान केंद्र में कुछ समय ध्यान में व्यतीत किया और सन्यासियों के साथ आधा घंटा संवाद किया। इसके उपरांत वे द्वाराहाट से लगभग 18 किलोमीटर दूर दूनागिरि रिट्रीट सेंटर के लिए रवाना हुए, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। बुधवार को वे महावतार बाबा की गुफा में ध्यान करेंगे। उल्लेखनीय है कि महावतार बाबा की यह गुफा विश्वभर के श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही है। इससे पूर्व फिल्म अभिनेता रजनीकांत, मनोज बाजपेयी, जैकलीन फर्नांडिस, जूही चावला सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरसंघचालक रज्जू भैया भी यहां ध्यान साधना हेतु पधार चुके हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 28 अक्टूबर
Next: भतरौजखान पुलिस और एसओजी टीम ने दो तस्कर दबोचे, 8.22 लाख का गांजा बरामद

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
IMG-20260623-WA0007~2_11zon
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.