Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जंगल में अवैध कटान का वीडियो वायरल, विभाग ने की कार्रवाई
  • देहरादून

जंगल में अवैध कटान का वीडियो वायरल, विभाग ने की कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 27/10/2025
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  विगत रविवार मयरावना के जंगल में अवैध कटान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए 12 देवदार के नग बरामद किए हैं। वहीं अवैध कटान के संबंध में ग्राम मयरावना निवासी श्यामदत्त जोशी ने उपवन संरक्षक वन प्रभाग चकराता को लिखित शिकायत भी भेजी है। विगत रविवार जंगल में कटान के वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद हरकत में आये वन विभाग ने मौके पर पहुंच काटी गई लकड़ी बरामद की है। दूसरी ओर वन विभाग को दी गई लिखित शिकायत में श्याम दत्त जोशी ने गांव के तीन लोगों को नामजद करते हुए आरोप लगाया है कि यह लोग पेड़ों को काटकर उनकी लकड़ी बेचने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कटे हुए पेड़ों और उनसे बनाए गए स्लीपर के फोटो और वीडियो साक्ष्य के तौर पर शिकायत के साथ अधिकारियों को दिए हैं। शिकायतकर्ता ने लिखा है कि इससे पहले भी उन्होंने गांव में हो रही अवैध पेड़ों के कटान की शिकायत की थी, लेकिन उस पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब यह गतिविधि दोबारा शुरू हो गई है। उन्होंने उपवन संरक्षक से मांग की है कि इस मामले में तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि क्षेत्र के हरे भरे जंगलों को बचाया जा सके। रेंज अधिकारी विजय नेगी ने बताया की अवैध 12 देवदार के स्लीपरों को कब्जे में लिया गया है। आगे जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषियों को चिन्हित कर वन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दीवान का बुंगा गांव में महिला पर गुलदार ने किया हमला, घायल
Next: राशिफल 28 अक्टूबर

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.