Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • जिम संचालक की पत्नी की गोली लगने से मौत, घटना के समय घर में थी बेटी; पुलिस मान रही आत्महत्या
  • ऊधम सिंह नगर

जिम संचालक की पत्नी की गोली लगने से मौत, घटना के समय घर में थी बेटी; पुलिस मान रही आत्महत्या

RNS INDIA NEWS 27/10/2025
default featured image

काशीपुर। बाजपुर क्षेत्र के गांव टांडा अमीचंद निवासी जिम संचालक की 30 वर्षीय पत्नी तरनजीत कौर की रविवार दोपहर को संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस देसी तमंचे से आत्महत्या करना मान रही है। फॉरेंसिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
बताते हैं कि घटना के समय मृतका की 10 वर्षीय बेटी घर में मौजूद थी जबकि अन्य परिजन शादी समारोह में गए थे। पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर करीब तीन बजे गांव टांडा अमीचंद निवासी जगजीत सिंह की पत्नी तरनजीत कौर कमरे में अकेली थी। इसी दौरान तरनजीत कौर की 315 बोर के देसी तमंचे से गोली लगने से मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर दूसरे कमरे से पहुंची बेटी ने मां को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा।इस पर वह रोते हुए पड़ोसियों के घर पहुंची जिसके बाद वह भी घटनास्थल पर पहुंचे। उनकी सूचना पर शादी समारोह में गए मृतका के पति, छोटी बेटी सहित अन्य परिजन वापस लौट आए।
महिला की मौत की सूचना पर कोतवाल प्रवीण कोश्यारी, एसएसआई जसविंदर सिंह, बन्नाखेड़ा चौकी इंचार्ज अशोक कांडपाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से 315 बोर का एक देसी तमंचा बरामद किया है।पुलिस के अनुसार महिला ने अपने सीने पर गोली मारकर आत्महत्या की है। बताया कि घटना के समय मृतका की 10 वर्षीय बेटी भी घर में ही मौजूद थी।बताते हैं कि घटना से पहले मृतका ने अपनी बेटी को खाना दिया था। उसके बाद खुद कमरे में चली गई थी। मृतका का पति बन्नाखेड़ा में जिम चलाता है और गांव में खेतीबाड़ी भी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसएसबी जवान बनकर युवती से सगाई कर बनाए संबंध, तीन लाख रुपये की ठगी
Next: बहरीन से गोल्ड मेडल लेकर अपने गांव पहुंचीं भूमिका सेन, बधाई देने वालों का लगा तांता

Related Post

default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • ऊधम सिंह नगर

नशीला पदार्थ देकर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 फरवरी
  • पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे
  • उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं
  • मामूली विवाद में चाकू से हमला, तीन युवक घायल
  • क्रेडिट कार्ड लिमिट बढ़ाने का झांसा देकर 2.35 लाख ठगे
  • हाईवे पर विज्ञापन चिपकाए, नौ के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.