Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्मार्ट मीटरों में आंकड़ों की भूलभुलैया से उपभोक्ता परेशान
  • देहरादून

स्मार्ट मीटरों में आंकड़ों की भूलभुलैया से उपभोक्ता परेशान

RNS INDIA NEWS 26/10/2025
default featured image

देहरादून(आरएनएस)। उत्तराखंड में बिजली उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटरों की गिनती तो बढ़ी, पर भरोसे की रोशनी कहीं धुंधली पड़ गई है। देहरादून, हल्द्वानी और नैनीताल जैसे शहरों में बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने समान खपत के बावजूद बिजली बिल कई गुना बढ़ने की शिकायत दर्ज कराई है। किसी का बिल दोगुना हुआ, तो किसी को हजारों से लाखों रुपये का बिल थमा दिया गया। देहरादून में तो पार्षदों ने इस मुद्दे पर बिजली दफ्तर का घेराव भी किया। ऊर्जा निगम का कहना है कि पुराने मीटरों की त्रुटियों और लंबित बकाया का डेटा नए सिस्टम में जुड़ने से यह भ्रम पैदा हुआ है। निगम का दावा है कि स्मार्ट मीटर दीर्घकाल में बिलिंग में लाभ देंगे।
स्मार्ट मीटर का विरोध कर रहे उपभोक्ताओं का आरोप है कि बिना पूर्व सूचना या सहमति के मीटर बदले जा रहे हैं। पहले जहां दो महीने का बिल करीब एक हजार रुपये आता था, वहीं अब एक महीने में ही दो हजार से अधिक बिल आ रहा है। कई उपभोक्ताओं ने कहा कि पुराने बिल की राशि नए मीटर में जोड़कर एकमुश्त वसूली की जा रही है। उनकी मांग है कि हर घर में चेक मीटर लगाकर खपत की जांच की जाए और रिपोर्ट आने तक नए बिलों की वसूली रोकी जाए।
ऊर्जा निगम के अनुसार कई पुराने मीटरों में तकनीकी खराबियां थीं। नए मीटर लगाने पर वास्तविक खपत सामने आई है। निगम का कहना है कि शिकायतों की जांच कर दोषपूर्ण मीटर बदले या बिल संशोधित किए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं के लिए टोल-फ्री नंबर 1912 जारी किया गया है। निगम के अनुसार जैसे-जैसे सिस्टम काम करेगा, मीटरिंग और बिलिंग में पारदर्शिता बढ़ेगी।
विशेषज्ञों का कहना है कि मीटर इंस्टाल करने से पहले थर्ड-पार्टी टेस्टिंग अनिवार्य की जाए और उपभोक्ता को रीडिंग, सीरियल नंबर व प्रमाणपत्र की जानकारी दी जाए। साथ ही उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली समझाने के लिए प्रशिक्षण या वर्कशाप आयोजित की जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अर्धकुंभ तैयारी पर उठे सवाल, निर्माणाधीन घाटों में दरारें और धंसाव से हड़कंप
Next: पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए धामी सरकार के प्रयास ला रहे हैं रंग

Related Post

default featured image
  • देहरादून

मंत्री गणेश जोशी ने भगवन्तपुर में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में किया प्रतिभाग

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन में उत्तराखंड ने बनाया नया कीर्तिमान, 2025 में छह करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0
default featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में पर्वतारोहण को नई उड़ान.. 83 प्रमुख हिमालयी चोटियां पर्वतारोहियों के लिए खुलीं

RNS INDIA NEWS 03/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राज्य रेडक्रॉस कार्यालय सील होने पर अल्मोड़ा रेडक्रॉस ने भेजा ज्ञापन
  • जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने राजकीय पुस्तकालय का किया निरीक्षण
  • डा. शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयंती पर उलोवा ने की विचार गोष्ठी
  • मंत्री गणेश जोशी ने भगवन्तपुर में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में किया प्रतिभाग
  • दन्या पुलिस ने अवैध शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार
  • विश्व कैंसर दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम और पोस्टर प्रस्तुति आयोजित

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.