Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • संत रविदास धाम के संस्थापक पर हुआ हमला, भीड़ ने किया कोतवाली का घेराव
  • हरिद्वार

संत रविदास धाम के संस्थापक पर हुआ हमला, भीड़ ने किया कोतवाली का घेराव

RNS INDIA NEWS 26/10/2025
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  दो दिन पहले संत रविदास धाम के संस्थापक योगेश हुए हमले के मामले में रविवार को बड़ी संख्या में युवाओं ने सिविल लाइंस में प्रदर्शन करते हुए कोतवाली सिविल लाइन का घेराव किया और जमकर नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले में पुलिस की करवाई पहले से ही लचर है। अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। हमलावर खुलेआम घूम रहे हैं। युवा लगातार आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। हालांकि इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की है।
सिविललाइंस कोतवाली क्षेत्र के शंकरपुरी गांव निवासी योगेश हरिद्वार से कार में रुड़की आ रहे थे। उनके साथ कार में दो लोग और सवार थे। जैसे ही इनकी कार शाम के समय रुड़की के मोंटफोर्ट स्थित कॉलेज के पास पहुंची तो पीछे से आ रही दो गाड़ियों  ने ओवरटेक कर इनकी कार को रोक लिया। इससे पहले की योगेश और उसके साथी कुछ समझ पाते। गाड़ियों  से उतरे लोगों ने उन पर हमला कर दिया। आरोपितों ने लोहे की रॉड से वार किया। जिससे योगेश के सिर में गंभीर चोट आई।
सड़क पर हमला होते देख रास्ते से जा रहे लोग भी रुक गये। इसके बाद हमलावर वहां से धमकी देकर फरार हो गये। घायलों को रुड़की गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हमले की सूचना मिलते ही काफी संख्या में लोग अस्पताल के बाहर पहुंचे और हंगामा किया। जिससे कुछ देर तक यातायात बाधित रहा। मौके पर पहुंची गंगनहर कोतवाली पुलिस की टीम ने मामला शांत कराया। सीओ नरेंद्र पंत ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिसंबर से उत्तराखंड में बाहरी वाहनों पर ग्रीन सेस अनिवार्य
Next: फिल्म अभिनेत्री उर्वशी रौतेला पहुंची नैनीताल, बचपन की यादें करी ताजा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.