Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर होगा भव्य आयोजन
  • अल्मोड़ा

राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर होगा भव्य आयोजन

RNS INDIA NEWS 25/10/2025
default featured image

अल्मोड़ा। राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तथा राष्ट्र के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि ऐतिहासिक कटारमल सूर्य मंदिर परिसर में एक भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्कूली बच्चे, अधिकारी-कर्मचारी एवं नागरिक बड़ी संख्या में प्रतिभाग करेंगे। इसके साथ ही ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन सार्वजनिक स्थलों पर किया जाएगा, जिनमें नुक्कड़ नाटक, सेल्फी पॉइंट आदि बनाने के कार्यक्रम प्रमुख रहेंगे। जनपद में स्वास्थ्य विभाग की ओर से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं रक्तदान शिविर भी लगाए जाएंगे। वहीं पर्यटन विभाग द्वारा साहसिक पर्यटन गतिविधियों जैसे ट्रैकिंग, माउंटेन बाइकिंग आदि का आयोजन किया जाएगा, जिससे युवाओं में रोमांच और प्रदेश की पर्यटन संभावनाओं के प्रति उत्साह का संचार हो सके। कार्यक्रमों की श्रृंखला में मल्ला महल, अल्मोड़ा में एक आकर्षक लाइट एंड साउंड शो तथा सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें स्थानीय कलाकार राज्य की लोक संस्कृति, लोकनृत्य और लोकगीतों की झलक प्रस्तुत करेंगे। बैठक में जिला विकास अधिकारी एसके पंत सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 163.52 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति
Next: शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर में विराजमान हुए बाबा केदारनाथ

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-04 at 18.34.15_11zon
  • अल्मोड़ा

इंस्पायर अवार्ड मानक की दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता शुरू

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

राज्य रेडक्रॉस कार्यालय सील होने पर अल्मोड़ा रेडक्रॉस ने भेजा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0
default featured image
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने राजकीय पुस्तकालय का किया निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 04/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • इंस्पायर अवार्ड मानक की दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिता शुरू
  • राज्य रेडक्रॉस कार्यालय सील होने पर अल्मोड़ा रेडक्रॉस ने भेजा ज्ञापन
  • जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने राजकीय पुस्तकालय का किया निरीक्षण
  • डा. शमशेर सिंह बिष्ट की 80वीं जयंती पर उलोवा ने की विचार गोष्ठी
  • मंत्री गणेश जोशी ने भगवन्तपुर में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में किया प्रतिभाग
  • दन्या पुलिस ने अवैध शराब के साथ युवक को किया गिरफ्तार

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.