Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राज्य कर कर्मचारियों को मांगों के निस्तारण पर मिला सकारात्मक आश्वासन
  • देहरादून

राज्य कर कर्मचारियों को मांगों के निस्तारण पर मिला सकारात्मक आश्वासन

RNS INDIA NEWS 24/10/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  पिछले 15 दिन से आंदोलनरत राज्य कर विभाग के मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों की राज्य कर आयुक्त सोनिका सकारात्मक वार्ता हुई है। राज्य कर मिनिस्ट्रियल स्टॉफ एसोसिएशन ने शुक्रवार को भी अपना सांकेतिक धरना जारी रखा। दोपहर में एसोसिएशन को कर आयुक्त सोनिका की ओर से वार्ता का निमंत्रण मिला। एसोसिएशन की ओर से प्रांतीय अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, संरक्षक भारत सिंह राणा, सलाहकार मनमोहन नेगी, संगठन मंत्री सुरेश शर्मा, प्रांतीय प्रवक्ता सुनील निरंजन, कर मुख्यालय के शाखा अध्यक्ष जसवंत खोलिया, महामंत्री पिंकेश रावत वार्ता में शामिल हुए। जबकि कर विभाग की ओर से एडिशनल कमिश्नर ईश्वर सिंह बृजवाल, अनिल सिंह, डिप्टी कमिश्नर यशपाल सिंह, संजीत त्रिपाठी, असिस्टेंट कमिश्नर जयदीप सिंह वार्ता में मौजूद रहे। वार्ता के बाद एसोसिएशन ने कहा कि राज्य कर आयुक्त ने सभी मांगों को लेकर गंभीर रुख दिखाया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जो मांगों उनके स्तर पर हल होंगी, उनका वह जल्द से जल्द निस्तारण करवा देंगी, साथ ही शासन स्तर पर लंबित मामलों को भी निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की ओर से उठाई जा रही मांगों को डेढ़ माह में पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों से आंदोलन खत्म करने की अपील भी की। साथ ही कहा कि वित्त सचिव से भी 28 अक्तूबर को एसोसिएशन की वार्ता करवाई जाएगी। एसोसिएशन की ओर से आज काशीपुर में होने जा रही प्रांतीय बैठक का हवाला देते हुए कहा कि वह आंदोलन को लेकर बैठक में निर्णय लेंगे। मालूम हो कि राज्य कर कर्मचारी विभागीय ढांचे के पुनर्गठन के साथ ही पदोन्नति, नई भतियों और आवासीय सुविधा की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्मोड़ा से विशेषज्ञ चिकित्सकों को अन्यत्र भेजना जनता के साथ अन्याय: मनोज तिवारी
Next: फेक आईडी विवाद में ससुर की पीट-पीटकर हत्या, सास और मित्र घायल

Related Post

ssju logo
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर

एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • 2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल
  • ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली
  • अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ बनेगी विशेष छापामारी टीम, साप्ताहिक रिपोर्ट होगी अनिवार्य
  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.