Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • विश्व पोलियो दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित
  • अल्मोड़ा

विश्व पोलियो दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/10/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा के अध्यक्ष श्रीकांत पांडे के मार्गदर्शन में सचिव शचि शर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को विश्व पोलियो दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर विधिक जागरूकता शिविरों का आयोजन किया गया। ये शिविर हिल क्राफ्ट इंस्टीट्यूट रानीखेत, सिटी मॉन्टेसरी पब्लिक स्कूल पाली और ग्राम कपीना में आयोजित किए गए। शिविरों में उपस्थित लोगों और विद्यार्थियों को पोलियो उन्मूलन के प्रयासों और इस बीमारी से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। इसके साथ ही नालसा (नशीली दवाओं के दुरुपयोग के पीड़ितों के लिए कानूनी सेवाएं और नशीली दवाओं के खतरे का उन्मूलन) योजना, 2015 तथा नालसा (मानसिक बीमारी वाले व्यक्तियों और बौद्धिक विकलांग व्यक्तियों के लिए कानूनी सेवाएं) योजना, 2024 के प्रावधानों की जानकारी भी साझा की गई। डीएलएसए सचिव शचि शर्मा ने लैंगिक न्याय, ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकार, लैंगिक समानता, महिलाओं और बालिकाओं के सशक्तिकरण, स्थायी लोक अदालत की भूमिका और निःशुल्क कानूनी सहायता के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने भरण-पोषण, पोक्सो अधिनियम, पीसी एवं पीएनडीटी अधिनियम, एनडीपीएस अधिनियम, नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, ‘गुड टच-बैड टच’ की अवधारणा, चाइल्ड लाइन नंबर 1098 तथा आगामी 13 दिसंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों और ग्रामीणों में पंपलेट वितरित किए गए। शिविरों में विद्यालयों के प्रधानाचार्य, अध्यापकगण और अधिकार मित्र मौजूद रहे। सचिव शचि शर्मा ने तहसील रानीखेत, थाना रानीखेत और राजकीय चिकित्सालय रानीखेत स्थित लीगल एड क्लिनिक का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकार मित्रों के कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिक्षा विभाग में चार वरिष्ठ अधिकारियों को मिली पदोन्नति
Next: शुभ संयोग में होगी छठ पूजा, सूर्यदेव की बरसेगी विशेष कृपा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • 2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल
  • ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली
  • अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ बनेगी विशेष छापामारी टीम, साप्ताहिक रिपोर्ट होगी अनिवार्य
  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.