Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दिया जंग की तैयारी का आदेश, भारतीय सीमा पर हथियार जुटा रही पीएलए
  • उत्तराखंड

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दिया जंग की तैयारी का आदेश, भारतीय सीमा पर हथियार जुटा रही पीएलए

RNS INDIA NEWS 08/02/2021
rns featured image new

पेइचिंग ,08 फरवरी। भारत और अमेरिका के तनाव के बीच चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पीपुल्स लिबरेशन आर्मी को चीनी नववर्ष की छुट्टियों के दौरान युद्ध के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया है। शी जिनपिंग ने यह भी कहा कि सेना सूचना युद्ध कौशल के लिए तैयार रह जो दुश्मन की सेना पर जीत के लिए बेहद अहम है। चीन ने यह बयान भारत और ताइवान के साथ चल रहे तनाव को देखते हुए दिया है। शी जिनपिंग के बयान के बाद चीन के आधिकारिक मीडिया में कई ऐसी रिपोर्टें आई हैं जिसमें कहा गया है कि चीनी सेना भारत से लगती सीमा पर हथियार जमा कर रहा है। यही नहीं चीन का सेंट्रल मिलिट्री कमिशन पूर्वी लद्दाख से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक एलएसी पर तैनात सैनिकों को निर्देश दे रहा है और साजो सामान की आपूर्ति की निगरानी कर रहा है।

सेना को ड्यूटी के दौरान अपनी जंगी तैयारी को बढ़ाना होगा

शी जिनपिंग ने अपने संदेश में कहा, बसंत महोत्सव के दौरान पूरी सेना को ड्यूटी के दौरान अपनी जंगी तैयारी को बढ़ाना होगा ताकि राष्ट्रीय सुरक्षा, लोगों की खुशी और सद्भाव की रक्षा की जा सके। चीनी कैलेंडर के मुताबिक बसंत महोत्सव सबसे महत्वपूर्ण होता है। इस दौरान करोड़ों लोग अपने घरों को लौटते हैं और सरकारी विभाग तथा मंत्रालयों में या तो छुट्टी होती है या बहुत कम स्टाफ होता है। पीएलए के एयरफोर्स एविएशन डिविजन की जांच के दौरान शी जिनपिंग ने एक विशेष एयरक्राफ्ट की जांच की जो खासतौर पर सूचना युद्धकौशल के लिए बना हुआ है। आधुनिक युद्धों में जीत हासिल करने के लिए सूचनाओं पर नियंत्रण जीत का प्रमुख हथियार हो सकता है। बता दें कि भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में पिछले कई महीने से गतिरोध चल रहा है। दोनों ही देशों के लाखों सैनिक वास्तविक नियंत्रण रेखा पर जमा हैं।

चीन ने अपनी सबसे घातक तोप भारत की सीमा पर तैनात किया

भारत और चीन की सेना के बीच कई दौर की बातचीत के बाद भी इस विवाद का हल नहीं हो सका है। राष्ट्रपति शी जिनपिंग के संदेश अनुरूप चीनी सेना को 155 एमएम की होवित्जर तोप मिली है। इसके अलावा जंग में इस्तेमाल किए जाने वाले वाहन और टाइप 15 लाइट टैंक दिए गए हैं। रक्षा मामलों के विशेषज्ञ क्रिस ऑसबॉर्न ने कहा कि इन टैंकों की मदद से चीन भारत समेत अपने पड़ोसी देशों को उन जगहों पर कड़ी चुनौती दे सकता है जहां पहुंचना कठिन होता है। चीन ने अपनी सबसे घातक तोप पीसीएल-181 को भारत की सीमा पर तैनात किया है। इसके अलावा चीनी सैनिकों के लिए बड़ी मात्रा में राशन और गोला बारुद भी भेजा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्लेशियर टूटने से अब तक 15 लोगों की मौत, 170 लापता, टनल रेस्क्यू में जुटे 300 जवान
Next: पत्थर के नीचे दबने से ग्रामीण की मौके पर मौत

Related Post

weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

गर्मी से राहत के आसार, 28 मई से कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-27 at 14.39.43_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड की विकास यात्रा सही दिशा में आगे बढ़ रही : मुख्यमंत्री धामी

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-27 at 17.08.45_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

अल्मोड़ा को 138 करोड़ की योजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री धामी ने किया लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.