Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कनखल से लापता युवक का शव नहर पटरी पर मिला
  • हरिद्वार

कनखल से लापता युवक का शव नहर पटरी पर मिला

RNS INDIA NEWS 18/10/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। कनखल क्षेत्र में शनिवार सुबह नहर पटरी पर एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस प्रारंभिक जांच में युवक की मौत ठंड लगने या ह्दयगति रुकने से होना मान रही है। सुबह ऋषिकुल के पास नहर के किनारे राहगीरों ने एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब जांच की तो व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान नन्हे साहनी (42 वर्ष) पुत्र हर्ष स्वरूप साहनी निवासी कुम्हारगढ़ा थाना कनखल मूल निवासी शहरपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।
परिजनों से पूछताछ में पता चला कि नन्हे शुक्रवार देर रात बिना किसी को बताए घर से निकल गए थे। परिजनों ने सूचना पर पुलिस उन्हें तलाश रही थी। इसी बीच शनिवार सुबह उनका शव नहर पटरी पर मिला। थानाध्यक्ष मनोहर सिंह रावत ने बताया कि मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुरानी चोटों के निशान जरूर पाए गए हैं। बताया गया कि कुछ माह पहले नन्हे सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे, जिसके बाद से वे मानसिक रूप से कमजोर हो गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी, हालांकि शुरुआती जांच में संभावना जताई जा रही है कि ठंड लगने या फिर ह्दयगति रुकने के कारण जान गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैंची धाम के पास रेस्टोरेंट में चली गोली, संदिग्ध हालात में कर्मचारी की मौत
Next: यूसीसी में बदलाव पर धामी सरकार का हलफनामा

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.