Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सीएम धामी ने फहराया 215 फीट ऊंचा तिरंगा, कहा- यह देश की एकता-अखंडता का प्रतीक
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम धामी ने फहराया 215 फीट ऊंचा तिरंगा, कहा- यह देश की एकता-अखंडता का प्रतीक

RNS INDIA NEWS 16/10/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को कंजाबाग तिराहे पर 215 फीट ऊंचे तिरंगे का लोकार्पण किया। यह ध्वज 47.42 लाख रुपये की लागत से लघु सिंचाई विभाग द्वारा स्थापित किया गया है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को कंजाबाग तिराहे पर मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत कार्यदायी संस्था लघु सिंचाई विभाग की ओर से 47.42 लाख की लागत से स्थापित किए गए 215 फीट ऊंचे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का विधिवत पूजा अर्चना कर फीता काटकर व ध्वजारोहण कर लोकार्पण किया। सीएम धामी ने कहा कि यह राष्ट्रीय ध्वज केवल एक प्रतीक नहीं, बल्कि हमारे देश की एकता, अखंडता और शौर्य का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि यह ध्वज हर नागरिक को देशभक्ति की भावना से प्रेरित करेगा।
इस दौरान लघु सिंचाई विभाग की ओर से प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पीएम कुसुम) योजना के प्रचार-प्रसार के लिए सोलर प्रदर्शनी लगाकर किसानों व जनता को योजना की विस्तृत जानकारियां भी दी गई। वहां पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, रुद्रपुर मेयर विकास शर्मा, खटीमा पालिका अध्यक्ष रमेश जोशी, महेश राणा, कमल जिंदल, भुवन भट्ट, विवेक रस्तोगी, रवीश भटनागर आदि थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्यपाल ने सोबन सिंह जीना विवि के कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट को किया सम्मानित
Next: कुंभ मेला टीम और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अवैध रेस्टोरेंट्स और ढाबे हटाए

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पूर्व दर्जाधारी को धमकी देने के विरोध में सफाईकर्मी हड़ताल पर गए

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राहुल गांधी के अल्मोड़ा दौरे को सफल बनाने को लेकर बैठक

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जून
  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.