Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • ततैयों के हमले में मां और बेटा घायल, अस्पताल में इलाज जारी
  • पिथौरागढ़

ततैयों के हमले में मां और बेटा घायल, अस्पताल में इलाज जारी

RNS INDIA NEWS 15/10/2025
rns featured image new

पिथौरागढ़(आरएनएस)। सीमांत जनपद पिथौरागढ़ में के ततैयों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक सामने आ रही घटनाओं से आमजन में दहशत व्याप्त है। मंगलवार देर शाम को ततैयों ने सीमांत क्षेत्र मूनाकोट के सल्ला चिंगरी गांव में एक मां और बेटे पर हमला कर घायल कर दिया। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
सीमांत मूनाकोट विकासखंड के सल्ला चिंगरी गांव निवासी राधा देवी पत्नी महेन्द्र कुमार घर के पास खेत में घास काट रही थी। उनका बेटा सचिन कुमार मवेशियों के लिए घास लेने आया। वह घास लेकर घर की तरफ लौटने लगा तो एकाएक कहीं से ततैयों के झुंड ने आकर युवक और महिला पर हमला बोल दिया। उन्होनें किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। बाद में परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी में तैनात एमओ डॉ. अब्दुल ने दोनों का उपचार किया। उन्होंने बताया ततैयों ने दोनों के सिर, चेहरे, पीठ में में काटा है। उन्होंने बताया दोनों को अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

जिले में तीन सप्ताह में चौथी घटना : जनपद में 25 दिन के भीतर ततैयों के हमले की यह चौथी घटना है। बीते 20 सितंबर को पहली घटना हुई थी। जिसमें मदकोट के चौना गांव निवासी बहादुर सिंह को अपनी जान गंवानी पड़ी। इस घटना के दो दिन बाद अलग-अलग जगह ततैयों ने तीन लोगों को घायल कर दिया। चार अक्टूबर को डुंगरी गांव में स्कूल जा रहे तीन बच्चों को ततैयों ने हमला कर घायल किया। अब सल्ला चिंगरी में यह घटना सामने आई है।
बीते पांच वर्ष में ततैयों के हमले में 12 से अधिक लोग काल के गाल में समा चुके हैं। लगातार ततैया के हमले से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रोडवेज बस ने खड़ी स्कूल बस को मारी टक्कर
Next: अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन व निगम की कार्रवाई, कई दुकानदारों के काटे चालान

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जून
  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.