Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला करवाने वाले होटल कारोबारी पर मुकदमा
  • हरिद्वार

पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला करवाने वाले होटल कारोबारी पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 15/10/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  खन्नानगर निवासी आशीष कुमार और उनके नाबालिक पुत्र के ऊपर जानलेवा हमला किया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि होटल कारोबारी सुमित सचदेवा की शह पर दो अज्ञात युवक पल्सर मोटरसाइकिल से आए और लोहे के नोकदार डंडे से उन पर हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बताया कि खन्ना नगर निवासी आशीष कुमार ने शिकायत कर बताया कि बीते सोमवार वह अपने बेटे के साथ गली नंबर 7 स्थित राशन की दुकान से सामान खरीदकर गाड़ी के पास पहुंचे थे। आरोप है कि तभी दो युवक मोटरसाइकिल से आए और सीधे उन पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने आशीष कुमार की आंख पर हमला किया और बायीं पसली पर भी चोट पहुंची और लोहे की रोड से हमला किया गया, जिससे उसे चोटें आईं। आरोप लगाया कि सुमित सचदेवा के साथ उनके पुराने व्यापारिक संबंधों के चलते पहले से रंजिश है। आरोप लगाया कि 26 जुलाई को भी सुमित सचदेवा ने उन पर जानलेवा हमला किया था, जिसकी शिकायत पुलिस में दर्ज की गई थी। आरोप लगाया कि सुमित सचदेवा और उसके साथियों ने उनके परिवार की जान-माल के लिए खतरा है। इंस्पेक्टर कुंदन सिंह राणा ने बतााय कि आरोपी सुमित सचदेवा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ललित नारायण मिश्र ने किया हरिद्वार के नए मुख्य विकास अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण
Next: सिवनी : हवाला की राशि अपने पास रखने के मामले में 8 पुलिसकर्मी गिरफ्तार, 3 फरार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

बेटी को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप, पांच पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में ग्रेटर नोएडा के कांवड़िए को मारी गोली, शराब पीने से टोकने पर वारदात

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जून
  • आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा
  • भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल, हायर सेंटर रेफर
  • ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद
  • यूकेडी के संगठन विस्तार पर जोर, भुवन चंद्र बने जिला उपाध्यक्ष
  • गूल में बरातघर का गंदा पानी और अपशिष्ट डालने से काश्तकारों में रोष
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.