Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • जखोली की लस्तर नहर के लिए 90 करोड़ की डीपीआर तैयार
  • रुद्रप्रयाग

जखोली की लस्तर नहर के लिए 90 करोड़ की डीपीआर तैयार

RNS INDIA NEWS 09/10/2025
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  जनपद के जखोली ब्लॉक में बीते लंबे समय से बहुप्रतीक्षित लस्तर-बायां नहर के निर्माण की एक बार फिर से उम्मीद जग गई है। वर्ष 1978 में इस नहर के निर्माण की मांग की गई थी, किंतु इसके लिए तबसे लेकर कोई ठोस प्रयास नहीं किए गए। वर्ष 2008-09 में इस नहर के निर्माण के लिए 3 करोड़ के पाइप भी खरीदे गए, किंतु नहर का निर्माण नहीं हो सका। अब एक बार फिर नहर के निर्माण की उम्मीद जग गई है। स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों की मांग पर रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी ने वर्ष 2021 में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इसके निर्माण की घोषणा करवाई। जबकि इस योजना को मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल करवाया गया। वर्ष 2023-24 में इसके निर्माण को लेकर प्रथम चरण में सर्वेक्षण एवं डीपीआर गठन के लिए 38 लाख की धनराशि स्वीकृत करवाई गई जिसमें कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग रुद्रप्रयाग द्वारा 90 करोड़ की डीपीआर तैयार की गई है। जिमसें मुख्य नहर की लम्बाई 29.8 किमी रखी गई है। साथ ही शाखा गूल 27.45 किमी स्टोन मैसनरी और 27.45 किमी कच्ची गूल है। इससे बांगर एवं सिलगढ़ क्षेत्र की 2 दर्जन गांव की 855 हैक्टेयर भूमि सिंचित की जाएगी। इसके निर्माण को लेकर तैला में कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग रुद्रप्रयाग के सहयोग में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनसंवाद कार्यक्रम में स्थानीय विधायक भरत सिंह चौधरी द्वारा प्रतिभाग किया। उन्होंने उपस्थित हितधारकों, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए सुझावों को योजना निर्माण में शामिल करने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया। विधायक ने कहा कि नहर के निर्माण के लिए 90 करोड़ की डीपीआर तैयार की गई है। जल्द ही इसके निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत की जाएगी जिससे नहर निर्माण की कार्यवाही शुरू हो सके। लंबे समय से क्षेत्रीय जनता का नहर निर्माण को लेकर जो सपना था, वो जल्द साकार होगा। उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लगातार विकास के कार्य त्वरित गति से चल रहे है। कहा कि आगे भी क्षेत्र के जो प्रमुख कार्य है उन्हें शीर्ष प्राथमिकता के आधार पूरा किया जाएगा। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख जखोली विनीता चमोली, जिला पंचायत सदस्य कंडाली निर्मला बहगुणा, जिला पंचायत सदस्य खलियान ग्यालु लाल, अधिशासी अभियंता खुशवंत चौहान, ओम प्रकाश बहगुणा, वीर सिंह रावत सिंह क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड राज्य कर मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन के कर्मचारियों का आंदोलन जारी, काली पट्टी बांधकर किया विरोध
Next: शिक्षा में त्रिस्तरीय कैडर पर शिक्षकों से रायशुमारी को करेगा विभाग

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

दो स्कूलों में तोड़फोड़, स्मार्ट टीवी समेत सरकारी संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, पुलिस जांच में जुटी

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तेजी से बढ़ा अलकनंदा का जलस्तर, रुद्रप्रयाग में डूबी शिव मूर्ति, श्रीनगर में घाट तक पहुंचा पानी

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में लगी आग, लाखों का नुकसान
  • हरेला पर मुख्यमंत्री ने किया राज्य स्तरीय पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ, जागेश्वर क्षेत्र के लिए कीं आठ बड़ी घोषणाएं
  • मुख्यमंत्री धामी ने किया जागेश्वर श्रावणी मेले का शुभारंभ, हरेला पर पौधरोपण का दिया संदेश
  • मुख्यमंत्री धामी ने वृद्ध जागेश्वर में की पूजा-अर्चना, डेढ़ क्विंटल की घंटी की भेंट
  • दर्जा राज्यमंत्री भावना मेहरा ने विकास कार्यों की समीक्षा की, जनहित को प्राथमिकता देने के दिए निर्देश
  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.