Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जनपदीय विज्ञान संगोष्ठी में छात्रों ने दिखाया वैज्ञानिक दृष्टिकोण
  • अल्मोड़ा

जनपदीय विज्ञान संगोष्ठी में छात्रों ने दिखाया वैज्ञानिक दृष्टिकोण

RNS INDIA NEWS 09/10/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, उत्तराखंड के तत्वावधान में गुरुवार को जनपदीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन आर्य कन्या इंटर कॉलेज, अल्मोड़ा में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्या दीप्ति शाह ने की। इस अवसर पर डायट अल्मोड़ा के प्राचार्य ललित मोहन पांडे ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज का युग वैज्ञानिक सोच और खोज का युग है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में जिज्ञासा और प्रयोगशीलता की भावना विकसित होती है, जो उन्हें नई खोजों के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने क्वांटम युग की पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालते हुए बताया कि क्वांटम यांत्रिकी की नींव सन् 1900 के आसपास मैक्स प्लैंक द्वारा ऊर्जा के ‘क्वांटा’ की अवधारणा प्रस्तुत करने से पड़ी। इसके बाद 1920 के दशक में नील्स बोहर, वर्नर हाइजेनबर्ग और इरविन श्रोडिंगर के कार्यों से आधुनिक क्वांटम सिद्धांत का विकास हुआ, जिसने उप-परमाण्विक कणों के व्यवहार को समझने में क्रांतिकारी भूमिका निभाई। जिला विज्ञान समन्वयक विनोद कुमार राठौर ने संगोष्ठी के उद्देश्यों पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए बताया कि जनपद स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी आगामी 13 अक्टूबर को पिथौरागढ़ में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अल्मोड़ा का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विकासखंड स्तर पर चयनित कुल 17 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। संगोष्ठी में निर्णायक की भूमिका अशोक रावत, दीप जोशी और पंकज जोशी ने निभाई। इस अवसर पर प्रधानाचार्या दीप्ति शाह ने भी छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि विज्ञान केवल अध्ययन का विषय नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक दृष्टि है।कार्यक्रम में मार्गदर्शक शिक्षकों के रूप में प्रदीप सिंह बिष्ट, नीरज जोशी, दीप पांडे, धीरज कुमार, नवीन चंद्र उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. भुवन पांडे, जिला संदर्भ व्यक्ति (विज्ञान) एवं प्रवक्ता, डायट अल्मोड़ा, तथा जिला विज्ञान समन्वयक विनोद कुमार राठौर ने संयुक्त रूप से किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिलाओं के लिए करवा चौथ पर 10 अक्टूबर को रहेगा अवकाश
Next: ओवरटेक के विवाद में कार सवारों ने बस चालक व उसके सहयोगियों को पीटा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-15 at 15.21.21_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.