Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राजधानी दून में समूह की महिलाओं ने तैयार की दिवाली के लिए एलइडी लाइट
  • देहरादून

राजधानी दून में समूह की महिलाओं ने तैयार की दिवाली के लिए एलइडी लाइट

RNS INDIA NEWS 09/10/2025
rns featured image new

 – मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना अंतर्गत प्रत्येक एलईडी लाइट के पैकेट से महिलाएं अर्जित कर रही 100 से 150 रुपए की आय
– एनआरएलएम की मदद से रायपुर ब्लॉक की 300 महिलाओं ने 01लाख से अधिक एलईडी लाइट बनाने का रखा था लक्ष्य।

देहरादून(आरएनएस)।  राजधानी देहरादून की विकासखंड रायपुर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत समूह की महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के वोकल फॉर लोकल मिशन की ओर तेजी से कदम बढ़ा रही है।
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के अंतर्गत रायपुर ब्लॉक की महिलाओं ने आगामी दीपावली त्यौहार को लेकर घर की सजावट में उपयोग में आने वाली एलईडी लड़ी खुद बनाकर बाजार में उचित मूल्य पर बेच रही है। साथ ही चाइनीज़ सजावटी आइटमों के उपयोग को भी कम करने का संदेश दे रही है।
वोकल फॉर लोकल की मुहीम को आगे बढ़ाते हुए रायपुर ब्लॉक की सभी महिलाओं ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की मदद लेकर 01 लाख 20 हज़ार एलईडी लड़ी के पैकेट बनाने का लक्ष्य रखा है। जिसमें से उन्होंने अभी तक 01 लाख से अधिक एलइडी लड़ी के पैकेट बनाकर बाजारों में उचित मूल्य पर बेच दी है।  प्रत्येक एलईडी लड़ी के पैकेट में 12 फीट की 10 लड़िया मौजूद हैं। जिसकी पैकेजिंग भी खुद महिलाएं अपने आप मिलकर कर रही हैं। प्रत्येक पैकेट का बाजार मूल्य 1000 से 1200 रुपए है। जिसमें महिलाएं प्रत्येक पैकेट से 100 से 150 रुपए की आर्थिक आय अर्जित करने में सफल है।
एनआरएलएम द्वारा थानो न्याय पंचायत के अधीन आने वाली सभी समूह की महिलाओं को एलईडी लड़ी के प्रोजेक्ट के लिए 6 ब्याज में 12 लाख का कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड (सीआईएफ) और 0%ब्याज में 5 लाख का कोऑपरेटिव लोन उपलब्ध कराया गया। जिसकी बदौलत विभिन्न स्वयं सहायता समूह की 300 महिलाओं ने मिलकर मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना की सराहना करते हुए ग्रामीण महिलाओं के लिए लाभदायक बताया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा लगातार ग्रामीण महिलाओं को राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जोड़कर स्थानीय उत्पादों से विभिन्न प्रकार की सजावटी चीजे बनाकर अपनी आजीविका को मजबूत कर रही है। समूह की महिलाएं भी आत्मनिर्भर बनने के साथ लोकल प्रोडक्ट्स को भी ग्लोबल पहचान दिलाने में पीछे नहीं है।
दिव्य ज्योति स्वयं सहायता समूह अध्यक्ष ममता कोठियाल ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना सच में ग्रामीण महिलाओं के लिए  वरदान समान है। उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत हमें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से 01 लाख 20 हज़ार एलईडी लाइट बनाने का टारगेट मिला था। जिसे हमने बखूबी बनाकर तैयार कर दिया है। जिसे हम अब मार्केट में भी उचित दामों में बेच रही हैं।
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि त्योहार सीजन को देखते हुए रायपुर ब्लॉक के वाइब्रेट ग्रोथ सेंटर में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा एलईडी लाइट बनाई जा रही है। उन्होंने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री के नेतृत्व में चल रही मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के अंतर्गत समूह की महिलाओं ने 10-10 के पैकेजिंग में एलईडी लाइट बनाई है, जिसे वहां बाजार में सेल कर रही है। उन्होंने बताया कि अलग-अलग स्थान में इन महिलाओं के स्टाल लगाए जा रहे हैं। ताकि इन सभी समूह की महिलाओं को अच्छा मार्केट मिल सके साथ ही वह आत्मनिर्भर बन सकें।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 09 अक्टूबर
Next: पौड़ी में जल्द लगेंगे बिजली उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.