Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चूना भट्टा में कब्जे चिन्हित करने को पैमाइश के आदेश
  • देहरादून

चूना भट्टा में कब्जे चिन्हित करने को पैमाइश के आदेश

RNS INDIA NEWS 08/10/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। अधोईवाला चूनाभट्ठा में वक्फ बोर्ड की जमीन पर कब्जों की असल तस्वीर सामने आएगी। इसके बाद इन कब्जों को हटाया जाएगा। वक्फ बोर्ड के अनुरोध पर जिलाधिकारी ने जमीन के सीमांकन एवं कब्जों को चिन्हित करने के लिए पैमाइश के आदेश कर दिए हैं। वक्फ बोर्ड के मुताबिक अधोईवाला चूनाभट्ठा वक्फ संख्या आठ में उनके करीब 200 मकान एवं दुकान हैं। जिस पर बड़ी संख्या में कब्जे है। विगत दिनों वक्फ बोर्ड की ओर से मुतवल्ली के माध्यम से करीब 70 से ज्यादा नोटिस दिए थे।
वक्फ से संबंधित कागजात दिखाने या संपत्तियों को खाली करने को कहा गया, लेकिन मकान एवं दुकानों पर काबिज लोगों ने कह दिया यह उनकी निजी संपत्तियां है, वक्फ की नहीं। वक्फ बोर्ड के सीईओ सैय्यद सिराज उस्मान की ओर से जिला प्रशासन को चिट्ठी लिखकर यहां पर पैमाइश कराने का अनुरोध किया ताकि कब्जों की स्थिति स्पष्ट हो सके। डीएम सविन बंसल की ओर से एसडीएम सदर को संपत्तियों का मुतवल्ली की मौजूदगी में सीमांकन करने और कब्जों का कब्जाधारकों एवं संपत्ति का ब्योरा देने को निर्देशित किया है। मुतवल्ली गुलफाम शेख ने बताया कि यहां पर वक्फ की संपत्ति है और विगत दिनों सड़क चौड़ीकरण में भी वक्फ बोर्ड को ही मुआवजा मिला है। करीब साढ़े 32 बीघा जमीन है, जिस पर कब्रिस्तान, मस्जिदें, दुकान और मकान बने हैं। पैमाइश में सब कुछ स्पष्ट हो जाएगा। दस अक्तूबर से पैदाइश के लिए कहा गया है। उसके बाद कब्जाधारकों को हटाया जाएगा।
जमीयत उलमा-ए-हिंद की ओर से वक्फ संपत्तियों को उम्मीद पोर्टल पर दर्ज कराने के लिए कैंप लगाए जाएंगे। जमीयत उलमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अब्दुल मन्नान, कोषाध्यक्ष मास्टर अब्दुल सत्तार, नगर अध्यक्ष मुफ्ती अयाज, प्रवक्ता हाफिज शाहनजर ने इस संबंध में बोर्ड अध्यक्ष हाजी शादाब शम्स से वार्ता की। जमीयत की ओर से इस संबंध में वक्फ बोर्ड कार्यालय में ही कैंप लगाए जाने का प्रस्ताव दिया गया, जिस पर सहमति मिल गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूकेएसएसएससी प्रतियोगी परीक्षा में गड़बड़ी की जांच को लेकर गठित एकल सदस्यीय आयोग ने देहरादून में किया जन संवाद
Next: उद्यान विभाग ने लीलियम के उत्पादन से काश्तकारों की आय बढ़ाने की कवायद की शुरू

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.